बड़ा सियासी घटनाक्रम : पंजाब की राजनीति में सोमवार को बड़ा उलटफेर हुआ। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मौसेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन कर ली।
किसके सामने जॉइन किया : ज्ञान सिंह मान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में BJP का दामन थामा।
ज्ञान सिंह का बयान : ज्ञान सिंह ने कहा, “मैं भगवंत मान की मौसी का लड़का हूं। वो मेरे चचेरे भाई भी लगते हैं। 2014 से उनके साथ था। लेकिन आम आदमी पार्टी की नीतियों और दिल्ली के नियंत्रण से मैं असंतुष्ट था।”
सुनील जाखड़ का बयान : पंजाब BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि AAP नेताओं का हिसाब होगा। उन्होंने ज्ञान सिंह के BJP में शामिल होने को स्वागत योग्य बताया।
पृष्ठभूमि : ज्ञान सिंह मान लंबे समय से AAP के साथ थे, लेकिन हाल के दिनों में पार्टी की नीतियों से नाराजगी जता रहे थे। उनका BJP में शामिल होना पंजाब की सियासत में AAP के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।