बड़ी सफलता : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत नक्सलियों के कई डम्प ध्वस्त कर दिए। इस कार्रवाई में 1.01 करोड़ रुपये से ज्यादा नकद और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए।
बरामदगी की डिटेल :
- नकद: 1.01 करोड़ रुपये
- हथियार: AK-47, SLR, इंसास राइफल, BGL सेल, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर
- अन्य सामग्री: वॉकी-टॉकी, रेडियो सेट, नक्सल वर्दी, बैटरी आदि
संयुक्त ऑपरेशन : नारायणपुर पुलिस, DRG, STF, ITBP और BSF की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। ग्रामीणों की सूचना और खुफिया तंत्र के आधार पर नक्सलियों के नेटवर्क का पता चला।
पुलिस का बयान : नारायणपुर SP रोबिनसन गुड़िया ने बताया कि वर्ष 2025-26 में अब तक जिले में कुल 270 हथियार बरामद किए जा चुके हैं। इस सफलता से नक्सलियों की हथियार सप्लाई और लॉजिस्टिक नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
माड़ बचाओ अभियान : यह अभियान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में माओवादियों के प्रभाव को कम करने और स्थानीय लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चलाया जा रहा है।