जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क द्वारा सुरक्षित मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल करने का बड़ा खुलासा हुआ है। श्रीनगर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और दो पाकिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आतंकी :
- अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा (कसूर, पाकिस्तान)
- मोहम्मद उस्मान जट्ट (पाकिस्तान)
किन ऐप्स का इस्तेमाल : पूछताछ में पता चला कि आतंकी BBM, Threema, Element, Dust, WhatsApp, Telegram और Signal जैसे ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे थे।
NIA को सौंपी गई जांच : मामले के अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय पहलुओं को देखते हुए जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है।
VPN का इस्तेमाल : आतंकी इन ऐप्स तक पहुंचने के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का भी इस्तेमाल करते थे।
पुलिस का बयान : श्रीनगर पुलिस ने कहा कि यह नेटवर्क काफी सक्रिय था और तकनीकी रूप से हाईटेक तरीके से काम कर रहा था।
UN प्रस्ताव का जिक्र : जांच एजेंसियों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 2017 के प्रस्ताव 2354 का हवाला दिया, जिसमें आतंकवाद के खिलाफ डिजिटल निगरानी को मजबूत करने पर जोर दिया गया था।