दिल्ली सरकार का बड़ा कदम : दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग, दिल्ली जल बोर्ड और बाढ़ एवं सिंचाई विभाग ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद इन विभागों ने 11 बड़े निर्देश जारी किए हैं।
मुख्य निर्देश :
- नो कार डे लागू : सप्ताह में एक दिन ‘नो कार डे’ रखा जाएगा। उस दिन कर्मचारी निजी कारों का इस्तेमाल नहीं करेंगे।
- विदेशी दौरे रद्द : सभी लंबित विदेश यात्रा प्रस्ताव तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं।
- कार पूलिंग : निरीक्षण, फील्ड विजिट और ऑफिस आने-जाने के लिए कार पूलिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।
- वर्चुअल मीटिंग : अनावश्यक यात्राओं को कम करने के लिए वर्चुअल बैठकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- EV चार्जिंग : सभी कार्यालय परिसरों में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा।
सरकारी वाहनों का इस्तेमाल : सरकारी वाहनों का उपयोग केवल जरूरी कामों के लिए ही किया जाएगा। अनावश्यक इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है।
रिपोर्टिंग : सभी विभागों को इन निर्देशों के पालन की साप्ताहिक रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
PM मोदी की अपील का असर : यह कदम PM मोदी की हालिया अपील के बाद उठाया गया है, जिसमें उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बचत और सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर जोर दिया था।