सरकार का बड़ा फैसला : केंद्र सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है। पहले 6% था, अब इसे 15% कर दिया गया है।
नई ड्यूटी कितनी : सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस भी जोड़ा गया है। कुल मिलाकर ड्यूटी 15% हो गई है।
क्यों बढ़ाई गई ड्यूटी :
- PM मोदी की एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।
- सोने के आयात को कम करना, रुपए को संभालना और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव घटाना मुख्य उद्देश्य है।
- 2024 के बजट में ड्यूटी घटाकर 6% की गई थी, जिसके बाद आयात बढ़ गया था।
अधिकारियों का तर्क : अधिकारियों का कहना है कि 2024 में ड्यूटी घटाने के बाद स्मगलिंग के मामले कम हुए थे। अब ड्यूटी बढ़ाकर फिर से स्मगलिंग पर नियंत्रण रखने की कोशिश की जा रही है।
असर क्या होगा : इस फैसले से भारत में सोना-चांदी और अन्य कीमती धातुओं की मांग पर असर पड़ सकता है। बाजार में इनकी कीमतें बढ़ने की संभावना है।