घटना : छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) नगर निगम ने AIMIM कॉर्पोरेटर मातिन पटेल के घर, ऑफिस और दुकानों पर अवैध निर्माण गिरा दिए।
कारण : मातिन पटेल पर नासिक TCS कन्वर्शन और सेक्सुअल हरासमेंट मामले की मुख्य आरोपी निदा खान को शरण देने का आरोप है। निदा खान को 7 मई को गिरफ्तार किया गया था।
कार्रवाई की डिटेल : नगर निगम ने 9 मई को मातिन पटेल को नोटिस दिया था। 72 घंटे में जवाब न मिलने के बाद 13 मई को बुलडोजर कार्रवाई की गई। पुलिस सुरक्षा में यह demolition किया गया।
मेयर का बयान : मेयर समीर राजुरकर ने कहा कि अवैध निर्माणों को हटाया गया है। पटेल के कॉर्पोरेटर पद को रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
AIMIM का पलटवार : पूर्व AIMIM सांसद इम्तियाज जलील ने परिवार से मुलाकात के बाद कहा कि निगम ने जल्दबाजी में कार्रवाई की। उन्होंने पटेल के परिवार के लिए नया घर बनाने का ऐलान किया।
Nida Khan का मामला : निदा खान पर नासिक TCS यूनिट में महिलाओं को जबरन धर्मांतरण और सेक्सुअल हरासमेंट का आरोप है। TCS ने मामले में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए दोषी कर्मचारियों को सस्पेंड किया था।