उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी 75 जिलों में ‘OTD CM Fellow’ तैनात करने का बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह प्रस्ताव पास कर दिया गया।
कितने फेलो लगेंगे?
हर जिले में 2 OTD CM फेलो तैनात किए जाएंगे। इनमें एक Economic Development Fellow और दूसरा Data Analyst Fellow होगा।
सैलरी कितनी?
दोनों फेलो को हर महीने ₹50,000 की सैलरी दी जाएगी। ये फेलो जिलाधिकारी के सीधे नेतृत्व में काम करेंगे।
क्या होगा काम?
- जिले के विकास कार्यों की निगरानी
- आर्थिक विकास की योजनाओं पर रिपोर्ट तैयार करना
- डेटा एनालिसिस के जरिए बेहतर नीतियां बनाने में मदद
सरकार का लक्ष्य
सरकार का कहना है कि ये फेलो जिला स्तर पर शासन की योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने और निगरानी करने में मदद करेंगे। युवा विशेषज्ञों को सरकारी अनुभव देने का भी यह एक अच्छा मौका होगा।
कब से शुरू होगा?
प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फेलो जिलों में तैनात कर दिए जाएंगे।