सऊदी अरब के मक्का के पास हुए ड्रोन हमले को लेकर भारत ने गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय (MEA) के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत सऊदी अरब की संप्रभु सीमा पर होने वाले हमलों और आम नागरिकों की जिंदगी तथा बुनियादी ढांचे को खतरे में डालने वाली कार्रवाइयों की एक बार फिर निंदा करता है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “मक्का के पास हुई घटना विशेष रूप से चिंताजनक है, क्योंकि दुनियाभर के मुसलमानों के लिए इस शहर का विशेष धार्मिक महत्व है।” भारत ने क्षेत्र में जारी तनाव के बीच जल्द शांति और स्थिरता बहाल होने की उम्मीद भी जताई है। रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत को उम्मीद है कि क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और स्थिरता बहाल होगी।
भारत का आधिकारिक रुख
इस संबंध में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत सऊदी अरब की संप्रभु सीमा पर होने वाले हमलों की निंदा करता है। उन्होंने कहा, “मक्का के पास हुए ड्रोन हमले को लेकर हम बेहद चिंतित हैं। भारत सऊदी अरब की संप्रभु सीमा पर होने वाले हमलों और नागरिकों की जिंदगी तथा बुनियादी ढांचे को खतरे में डालने वाली कार्रवाइयों की अपनी निंदा दोहराता है।”
उन्होंने दोहराया कि मक्का के पास हुई यह घटना विशेष रूप से चिंताजनक है, क्योंकि दुनियाभर के मुसलमानों के लिए इस शहर का विशेष धार्मिक महत्व है। भारत ने क्षेत्र में जल्द शांति और स्थिरता बहाल होने की उम्मीद जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “हमें उम्मीद है कि क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और स्थिरता बहाल होगी।”
क्षेत्र में तनाव की स्थिति
बता दें कि सऊदी अरब और हूती के बीच जंग तेज होती जा रही है। हूती ने दक्षिणी सऊदी अरब में नए मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। खमिस मुशैत, अबहा और ताइफ जैसे शहरों में नागरिक और सैन्य इलाकों को निशाना बनाए जाने की खबर है। इन हमलों में 13 नागरिक घायल हुए, घरों को नुकसान पहुंचा और किंग खालिद एयर बेस के पास आग लगने की खबर सामने आई।
इस जंग का असर सऊदी अरब के ऊर्जा ठिकानों और अहम समुद्री रास्तों पर भी दिख रहा है। हूती ने लाल सागर और बाब अल-मंदब स्ट्रेट के आसपास अपनी गतिविधियां बढ़ाई हैं।
इसी बीच सऊदी अरब ने मक्का की तरफ हूती की तरफ से भेजे गए ड्रोन को इंटरसेप्ट कर नष्ट करने का दावा किया है। हालिया ड्रोन हमलों के बाद यानबू बंदरगाह पर तेल की लोडिंग भी रोक दी गई है।
सऊदी अरब ने हूती हमलों के खिलाफ कड़ी सैन्य कार्रवाई की बात कही है। इसके बाद सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने पश्चिमी और उत्तरी यमन में हूतियों के ठिकानों पर दर्जनों हवाई हमले किए हैं। वहीं अमेरिका ने सऊदी अरब के लिए अपनी ट्रैवल एडवाइजरी को लेवल 3 कर दिया है और नागरिकों से सऊदी की यात्रा पर दोबारा विचार करने को कहा है।