कंटेंट क्रिएटर का दावा : रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर 2’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही पाकिस्तान में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। एक पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने यह दावा किया है।
सर्वर क्रैश का दावा : क्रिएटर के अनुसार, फिल्म को लेकर पाकिस्तान में इतना क्रेज था कि नेटफ्लिक्स का सर्वर कुछ समय के लिए क्रैश हो गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी लोग आधी रात तक इंतजार कर रहे थे कि फिल्म कब अपलोड हो। जैसे ही फिल्म उपलब्ध हुई, सबने एक साथ देखना शुरू कर दिया, जिससे सर्वर पर भारी लोड पड़ा।
वीडियो में क्या कहा : क्रिएटर ने वीडियो में बताया कि उनका इंटरनेट ठीक था, लेकिन फिल्म बार-बार बफर हो रही थी और रुक-रुक कर चल रही थी। बाद में उन्होंने दूसरा वीडियो शेयर कर पुष्टि की कि ‘धुरंधर 2’ पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 ट्रेंडिंग पर पहुंच गई है।
फिल्म की रिलीज : ‘धुरंधर 2’ (धुरंधर: द रिवेंज) 14 मई को नेटफ्लिक्स पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज हुई। भारत में यह फिल्म थिएटर में पहले ही रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
फिल्म का बैकग्राउंड : अदित्य धर द्वारा निर्देशित यह एक्शन थ्रिलर रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन आदि कलाकारों की है। फिल्म जसकिरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली मजारी की कहानी पर आधारित है।