शिपिंग लागत बढ़ने से बाल्टिक इंडेक्स दो साल की ऊँचाई पर…!!

वैश्विक शिपिंग रूट्स पर इन दिनों भाड़ा दरों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। युद्ध, प्रतिबंध और बढ़ते उत्पादन ने मिलकर शिपिंग खर्च को ऊपर धकेल दिया है। आमतौर पर दिसंबर में मांग घटने से दरें कम होती हैं, लेकिन इस बार स्थिति उलट है।

शिपिंग के प्रमुख संकेतक बाल्टिक इंडेक्स ने दो साल की ऊँचाई छू ली है। क्रूड ऑयल की ढुलाई पर 450% तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। LNG और आयरन ओर की ढुलाई लागत भी तेजी से बढ़ रही है।

रूसी क्रूड पर अमेरिकी प्रतिबंधों और मध्य-पूर्व में उत्पादन बढ़ने से एशियाई देशों ने वैकल्पिक स्थानों से तेल खरीद बढ़ाई है, जिससे परिवहन खर्च और चला गया है। हाउती विद्रोही समूह द्वारा रेड सी में हमलों के कारण जहाजों को लंबे रास्तों से गुजरना पड़ रहा है।

बाल्टिक ड्राई इंडेक्स बुधवार को 9% चढ़कर 2,845 पर पहुंच गया — यह दिसंबर 2023 के बाद का उच्चतम स्तर है।

  • Nikhil Bhatt - Business Editor

    As the editor and founder of Investment Point, it is my privilege to share our vision and commitment with our readers, followers, and subscribers. Since its inception, Investment Point has stood for integrity, education, and awareness in the financial domain - especially within the dynamic and rapidly evolving Indian markets. Our primary goal has always been to simplify financial information and make it accessible to every segment of society-from the curious first-time investor to seasoned market participants. In an age where misinformation can lead to misguided financial decisions, Investment Point remains steadfast in its mission to deliver content that is clear, concise, ethical, and rooted in credible data.

    Related Posts

    शेयर बाजार में लगातार दूसरी बार क्रैश, PM मोदी की सोना-पेट्रोल बचत अपील का असर

    शेयर बाजार में भारी गिरावट : शेयर बाजार में मंगलवार को भी तेज गिरावट देखने को मिली। सोमवार को बड़ी गिरावट के बाद सप्ताह के दूसरे दिन भी सेंसेक्स और…

    सोना-चांदी आज से महंगा, सरकार ने आयात ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% की

    सरकार का बड़ा फैसला : केंद्र सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है। पहले 6% था, अब इसे 15% कर दिया गया है। नई ड्यूटी कितनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *