बम धमकी की घटना : हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (शमशाबाद) पर जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से आ रही लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट (LH 754 V) को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल के जरिए दी गई इस धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रख दिया।
सुरक्षा व्यवस्था : धमकी मिलते ही विमान को शमशाबाद एयरपोर्ट पर उतरते ही आइसोलेशन बे में ले जाया गया। यात्रियों की सुरक्षा के लिए तुरंत जरूरी कदम उठाए गए।
विदेशी मुद्रा जब्त : इसी दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा चेकिंग के दौरान एक यात्री सैयद इस्माइल अली के पास से 11 लाख रुपये से ज्यादा की विदेशी मुद्रा बरामद की गई। वह बैंकॉक जाने की तैयारी में था। यात्री को हिरासत में ले लिया गया है और आगे जांच जारी है।
धमकी का विवरण : धमकी भरे ईमेल में कहा गया था कि शमशाबाद पहुंचने से पहले प्लेन को बम से उड़ा दिया जाएगा। एयरलाइंस के कस्टमर सपोर्ट को यह मेल मिला था।