मार्कशीट वायरल : NEET UG-2026 पेपर लीक मामले की जांच के बीच ऋषि बिवाल की 12वीं की मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। मार्कशीट में साफ दिख रहा है कि ऋषि ग्रेस मार्क्स लेकर पास हुए हैं।
नंबरों का ब्योरा :
- फिजिक्स — कुल 23 नंबर (थ्योरी पेपर-1 में सिर्फ 9, थ्योरी पेपर-2 में 14)
- केमिस्ट्री — कुल 29 नंबर
- बायोलॉजी — 20 नंबर (थ्योरी)
- हिंदी — 32 नंबर
- अंग्रेजी — 51 नंबर
पिता पर आरोप : आरोप है कि ऋषि बिवाल के लिए उनके पिता दिनेश बिवाल ने NEET का पेपर 10 लाख रुपये में खरीदा था। दिनेश बिवाल NEET पेपर लीक मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
कैसे हुआ पास : ऋषि सेकंड डिवीजन के साथ ग्रेस मार्क्स लेकर पास हुए। इतने कम नंबर्स के बावजूद उनका पास होना NEET लीक केस में नए सवाल खड़े कर रहा है।
NEET री-एग्जाम : NEET UG-2026 पेपर लीक होने के बाद NTA ने परीक्षा रद्द कर दी थी। अब 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।