पूनम पांडे का बेबी बंप फोटो
अभिनेत्री पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर किए। इनमें उन्होंने टी-शर्ट ऊपर करके अपना बेबी बंप दिखाया। इससे फैंस में प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज हो गई।
यूजर्स की नाराजगी
तस्वीरें देखकर सोशल मीडिया यूजर्स बहुत नाराज हो गए। कई लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। कुछ इसे एआई जनरेटेड फोटो या अप्रैल फूल का मजाक मान रहे हैं।
पूनम का कैप्शन
पूनम ने पोस्ट में प्रेग्नेंट महिला, दूध की बोतल और बच्चे के इमोजी लगाए। लेकिन उन्होंने प्रेग्नेंसी की पुष्टि नहीं की।
पिछला विवाद
2024 में पूनम की टीम ने उनके सर्टिफिकल कैंसर से मौत की झूठी खबर फैलाई थी। अब लोग उसी वजह से इस पोस्ट पर शक कर रहे हैं।
पूनम पांडे कौन हैं?
पूनम बोल्ड फोटो और वीडियो से चर्चा में रहती हैं। 2017 में उन्होंने ‘पांडे ऐप’ लॉन्च किया था। 2020 में सम अहमद से शादी की, लेकिन बाद में तलाक की अर्जी दे दी।