भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि और समझदार नीतियों पर वैश्विक भरोसा बढ़ रहा है। जापान की रेटिंग एजेंसी रेटिंग एंड इन्वेस्टमेंट इन्फॉर्मेशन (R&I) ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को ‘BBB’ से बढ़ाकर ‘BBB+’ कर दिया है। यह भारत की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जो समावेशी विकास और वित्तीय स्थिरता को रेखांकित करती है।
इस साल यह तीसरी बार है जब किसी वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने भारत की रेटिंग सुधारी है। अगस्त 2025 में एसएंडपी ने ‘BBB-’ से ‘BBB’ और मई 2025 में मॉर्निंगस्टार DBRS ने ‘BBB (लो)’ से ‘BBB’ किया था। अब R&I के अपग्रेड से भारत को दुनिया की सबसे गतिशील और सुदृढ़ अर्थव्यवस्थाओं में और मजबूत स्थान मिला है।