कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कांग्रेस सरकार की गारंटी योजनाओं को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के गारंटी मॉडल को सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अपना रहे हैं।
शिवकुमार ने कहा कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार ने कर्नाटक की योजनाओं की नकल की है और अब ट्रंप भी हमारी नकल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि कांग्रेस सरकार के विचारों को दुनियाभर में पहचान मिल रही है।
डीके शिवकुमार ने कहा, “हमारे विचार सिर्फ पूरे भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में पहचाने जा रहे हैं। यही कांग्रेस पार्टी की ताकत है। महाराष्ट्र ने हमारी योजनाओं की नकल की, मध्य प्रदेश ने हमारी योजनाओं की नकल की, राजस्थान ने हमारी योजनाओं की नकल की और बिहार ने हमारी योजनाओं की नकल की। अब ट्रंप भी हमारी नकल कर रहे हैं।”
यही कांग्रेस की ताकत है
उन्होंने आगे कहा, “ट्रंप को देखिए। वह 5,000 डॉलर, 50,000 डॉलर या 5,000 डॉलर की बात कर रहे हैं। अब वे कह रहे हैं, ‘ट्रंप को वोट दीजिए और मैं आपको इतने डॉलर दूंगा।’ इसका मतलब है कि कांग्रेस के विचार सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में पहचाने जा रहे हैं। यह कांग्रेस पार्टी की ताकत है। पूरी दुनिया अब हमारे संविधान और उन सिद्धांतों पर ध्यान दे रही है, जिनका हम पालन कर रहे हैं।”
नेताओं को लेकर बड़ा दावा
डीके शिवकुमार ने बीजेपी और JD(S) के नेताओं को लेकर भी बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कई नेता उनके और कांग्रेस नेतृत्व के संपर्क में हैं और पार्टी में शामिल होने की इच्छा जता रहे हैं। शिवकुमार ने कहा कि जिला मंत्रियों और जिला अधिकारियों को उन नेताओं की सूची तैयार करने के लिए अधिकृत किया गया है, जो कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा, “हम उन्हें शामिल करेंगे और साथ मिलकर काम करेंगे।”