यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस बीच फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो के टिकट बुक कर लिए हैं। उन्होंने यश की खूब तारीफ भी की।
सिद्धार्थ आनंद ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “Booked tickets for FD for #TOXIC. Going into a theatre not knowing what to expect. This feeling is so good!! YASH is that superstar – so exciting and so unpredictable! He’s broken the mould. Everything about the film is looking fantastic and dynamic! My best to the whole team!!”
इससे पहले सिद्धार्थ आनंद ने साउथ की हालिया फ्लॉप फिल्मों पर तंज कसा था। एक यूजर ने एनटीआर जूनियर की ‘देवरा’, पवन कल्याण की ‘दे कॉल हिम ओजी’, विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’, राम चरण की ‘पेड्डी’, प्रभास की ‘द राजा साब’, महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ और बालकृष्ण की ‘डाकू महाराज’ जैसी फिल्मों को फ्लॉप बताते हुए लिस्ट शेयर की थी। सिद्धार्थ ने सिर्फ “Oops” लिखकर जवाब दिया था। इससे तेलुगू सिनेमा के कई फैन्स नाराज हो गए थे।
अब जब उन्होंने यश की फिल्म के टिकट बुक कर तारीफ की तो सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ यूजर्स ने उन्हें सपोर्ट के लिए सराहा, तो कुछ ने उनके पिछले बयान को याद दिलाया।
‘टॉक्सिक’ की कहानी यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है। निर्देशन गीतू मोहनदास का है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वासंथ और तारा सुतारिया भी हैं। यश इसमें राया और टिकट नाम के डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म दुनियाभर में करीब 12,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी।