कृति सैनन का नया रक्षाबंधन ज्वेलरी विज्ञापन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। विज्ञापन में कृति ने इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना है, जिसमें ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट शामिल है। इस लुक को लेकर यूजर्स दो खेमों में बंट गए हैं।
कई लोगों ने इस पोशाक पर आपत्ति जताई। एक यूजर ने लिखा, “I was shocked seeing this ad yesterday. What nonsense?” दूसरे ने इसे “extremely shameful” बताया। कुछ ने पूछा कि रक्षाबंधन में भाई के सामने ब्रालेट जैसी ड्रेस क्यों पहनी, पूजा की थाली और तिलक कहां है। एक कमेंट में कहा गया, “No woman dresses like this on Raksha Bandhan. Shame on you @kritisanon”
वहीं कई फैन्स ने कृति का समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा, “Everyone trolling Kriti Sanon for this GIVA ad, saying she’s wearing a “bikini.” Is she? Nope. She’s not dressed inappropriately. Same people cheering her bikini scenes in movies are now policing her clothes. Women are judged either way.”
एक अन्य कमेंट में कहा गया कि यह विज्ञापन पारंपरिक अपेक्षाओं को तोड़ता है और महिलाओं को अपनी पसंद का पहनावा पहनने की आजादी देता है। विज्ञापन में कृति ऑनस्क्रीन भाई को राखी बांधती दिख रही हैं। यह GIVA ब्रांड का कैंपेन है।