भारत में वर्ष 2025 प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के लिए अब तक का सबसे महत्वपूर्ण वर्ष साबित होता दिख रहा है। माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, अमेज़न और एनवीडिया जैसी वैश्विक टेक दिग्गज कंपनियों ने भारत में बड़े निवेश की घोषणाएं की हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 2025 के दौरान अब तक विदेशी कंपनियां कुल 135 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जता चुकी हैं। तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, ऑटोमोबाइल और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में भारत वैश्विक निवेशकों के लिए सबसे आकर्षक गंतव्य बनकर उभरा है।