Dark Mode Light Mode
Hot New Post. Morning Exercises to Energize Your Day

निफ्टी फ्यूचर 25008 अंक अति महत्वपूर्ण स्तर..!!!

निवेशक मित्रों, आनंद में…!! दिनांक 15.09.2025 को

बीएसई सेंसेक्स : इंट्रा डे ट्रेडिंग की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स पिछले बंद 81,904 के मुकाबले 81,925 अंकों पर खुला। लेकिन मुनाफावसूली से बिकवाली का दबाव बना और सेंसेक्स 81,744 के निचले स्तर तक पहुंचा। सेंसेक्स आधारित शेयरों में चरणबद्ध बिकवाली का माहौल रहा। दिन भर में औसतन 253 अंकों का उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अंत में सेंसेक्स 118 अंकों की गिरावट के साथ 81,785 पर बंद हुआ।

निफ्टी फ्यूचर : इंट्रा डे ट्रेडिंग की शुरुआत में निफ्टी फ्यूचर पिछले बंद 25,205 के मुकाबले 25,200 पर खुला। स्टॉक-विशिष्ट गिरावट के चलते निफ्टी फ्यूचर 25,147 के निचले स्तर तक पहुंचा। दिन भर में औसतन 56 अंकों का मूवमेंट देखने को मिला और अंत में निफ्टी फ्यूचर 40 अंकों की गिरावट के साथ 25,164 पर बंद हुआ।

Advertisement

स्थानीय और वैश्विक कारक : भारत-रूस-चीन के हालिया संबंधों को मजबूत दर्शाती मुलाकात के बाद अमेरिका की ट्रम्प सरकार ने उम्मीद के मुताबिक भारत के प्रति नरम रुख दिखाते हुए ट्रेड डील के लिए सक्रिय बातचीत के संकेत दिए। दूसरी ओर, भारत में जीएसटी दरों में कटौती जैसे सकारात्मक कदम और यूरोपीय देशों द्वारा भारत के साथ व्यापार समझौते की तत्परता की खबरों ने हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय बाजार की शुरुआत तेजी के साथ कराई।

लेकिन वैश्विक मोर्चे पर ट्रम्प लगातार टैरिफ हथियार का उपयोग कर विश्व पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। भारत पर 100% टैरिफ लगाने के लिए यूरोपीय संघ को दी गई उनकी अपील, यूक्रेन-रूस युद्ध, इजरायल-हमास संघर्ष तथा नेपाल और फ्रांस में आंतरिक अशांति जैसी घटनाओं ने वैश्विक सेंटीमेंट पर नकारात्मक असर डाला। इसका असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला और अंत में बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

करेंसी और क्रूड ऑयल : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ नीतियों और वैश्विक आर्थिक विकास पर उसके असर को लेकर अनिश्चितताओं के कारण सोमवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर पड़ा। वहीं, यूक्रेन द्वारा रूस पर ड्रोन हमले तेज करने से रूस से तेल आपूर्ति की चिंता बढ़ी और क्रूड ऑयल के दामों में उछाल देखने को मिला।

सैक्टर मूवमेंट : बीएसई पर मिडकैप इंडेक्स 0.40% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.66% बढ़कर बंद हुए। सेक्टोरल इंडाइसेज़ की बात करें तो बीएसई पर केवल फोकस्ड आईटी, आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर, टेक, ऑटो और मेटल सेक्टर में गिरावट रही, जबकि अन्य सभी सेक्टोरल इंडाइसेज़ तेजी के साथ बंद हुए।

बीएसई में कुल 4408 स्क्रिप्स में से 1889 गिरे, 2330 बढ़े और 189 में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं 6 शेयर लोअर सर्किट में और 9 शेयर अपर सर्किट में रहे।

सेंसेक्स स्टॉक्स की चाल : बढ़त वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस 0.68%, इटर्नल लिमिटेड 0.58%, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.46%, लार्सन लिमिटेड 0.33%, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.32%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 0.19%, अदाणी पोर्ट्स 0.17%, भारती एयरटेल 0.16% और आईसीआईसीआई बैंक 0.13% शामिल रहे।
गिरावट वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.67%, एशियन पेंट्स 1.66%, इन्फोसिस 1.15%, टाइटन कंपनी 1.14%, सन फार्मा 0.85%, टीसीएस 0.72%, टेक महिंद्रा 0.39%, पावर ग्रिड 0.37% और टाटा स्टील 0.35% शामिल रहे।

मार्केट कैपिटलाइजेशन : इंडेक्स आधारित सेंसेक्स और निफ्टी फ्यूचर में गिरावट के बावजूद मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। हालांकि बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 1.33 लाख करोड़ घटकर ₹460.05 लाख करोड़ पर आ गया। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 10 बढ़ीं और 20 गिरीं।

बाजार की भावी दिशा : मित्रों, विश्व इस समय अनिश्चितताओं के दौर से गुजर रहा है। एक तरफ भू-राजनीतिक तनाव है और दूसरी तरफ अमेरिका, चीन और रूस जैसी महाशक्तियों के बीच वैश्विक वर्चस्व की होड़ जारी है। छोटे और रणनीतिक देशों में सत्ता परिवर्तन और मनपसंद सरकारें बैठाने की कोशिशें वैश्विक तनाव बढ़ा रही हैं। इजरायल-हमास युद्ध में गाज़ा पर कब्जा करने की लड़ाई तेज है, जबकि रूस यूक्रेन युद्ध को लंबा खींचते हुए नाटो देशों को भी निशाना बना रहा है। अमेरिका टैरिफ के मुद्दे पर दुनिया को झुकाने में असफल रहा है और अब भारत व चीन पर दबाव की नई नीति अपनाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन यूरोपीय देश इस समय चीन और भारत से दुश्मनी लेने के मूड में नहीं हैं।

ट्रम्प अपनी ही नीतियों में उलझकर भारत के खिलाफ आक्रामक रुख न अपनाते हुए ट्रेड वार्ता फिर से शुरू करने को तैयार हुए हैं। यह भारत के लिए सकारात्मक संकेत है, क्योंकि ट्रम्प की नीति पर यूरोप समेत दुनिया के देशों को भरोसा नहीं है। ऐसे में भारत आने वाले वर्षों में एक बड़ी ताकत बनकर उभरने की संभावना स्पष्ट दिख रही है। इसी कारण भारतीय शेयर बाजार में विदेशी फंडों का प्रवाह फिर से तेज होने की उम्मीद है। साथ ही घरेलू फंडों के मजबूत समर्थन से बाजार में तेजी का सेंटीमेंट कायम रहने की संभावना है। यानी, मौजूदा वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद भारतीय शेयर बाजार की भावी दिशा सकारात्मक नजर आ रही है।

दिनांक 16.09.2025 शेयर बाजार में ट्रेडिंग के संबंध में…

  • दिनांक 15.09.2025 पर निफ्टी फ्यूचर क्लोजिंग प्राइस @ 25164 पॉइंट पर :- अगले कारोबार के लिए संभवित निफ्टी फ्यूचर 25008 अंक के मजबूत स्टॉपलॉस के साथ सबसे महत्वपूर्ण स्तर 25202 – 25272 अंक को छू सकता है निफ्टी फ्यूचर में प्रतिक्रियात्मक के लिए 24939 रुपये का महत्वपूर्ण स्टॉपलॉस के साथ सावधानी की स्थिति….!!!

अब नजर डालते हैं फ्यूचर्स स्टॉक सम्बंधित मूवमेंट पर…!!

  • इनफ़ोसिस लि. ( 1512 ) :- कंप्यूटर – सॉफ्टवेयर और कंसल्टिंग सेक्टर की इस अग्रणी कंपनी के शेयर की कीमत फिलहाल 1494 रुपये के आसपास है। 1480 रुपये के सख्त स्टॉपलॉस के साथ यह स्टॉक 1533 से 1540 रुपये के आसपास इस शेयर का मूल्य स्तर दर्ज होने की संभावना है…!! 1547 रुपये पर तेजी का रुख दिखाएगा…!!
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज ( 1403 ) :- तकनीकी चार्ट के अनुसार 1388 रुपये के आसपास सकारात्मक ब्रेकआउट…!! 1373 रुपये के सपोर्ट से खरीदा जा सकने वाला यह स्टॉक 1418 रुपये से 1430 रुपये के आसपास मूल्य स्तर दर्ज करने की संभावना है…!!
  • भारत फोर्ज ( 1238 ) :- ऑटो कॉम्पोनंट & इक्विपमेंट सेक्टर के शेयर में 1253 रुपये से 1260 रुपये तक की शॉर्ट टर्म तेजी का रुख दिखाएगा, 1190 रुपये के अनुमानित सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
  • एक्सिस बैंक ( 1109 ) :- प्राइवेट बैंक सेक्टर के शेयर में 1133 रुपये से 1140 रुपये तक की शॉर्ट टर्म तेजी का रुख दिखाएगा, 1073 रुपये के अनुमानित सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
  • अदानी ग्रीन ( 992 ) :- 10 रुपये का फेसवैल्यूका फंडामेंटल स्ट्रॉन्ग यह स्टॉक करीब 944 रुपये स्टॉप लॉस के साथ पावर जनरेशन सेक्टर के इस स्टॉक में लगभग 1008 रुपये से 1022 रुपये तक लक्ष्य की संभावना है…!!!
  • सिप्ला लि. ( 1553 ) :- तकनीकी चार्ट के फार्मा सेक्टर के इस शेयर पर बिकवाली होने की संभावना के साथ 1523 रुपये से 1508 रुपये के आसपास मूल्य स्तर दर्ज की संभावना है । प्रतिक्रियात्मक के लिए 1600 रुपये का स्टॉपलॉस ध्यान में रखें…!!
  • एचसीएल टेक्नोलॉजी ( 1467 ) :- इस शेयर को 1494 रुपये के आसपास ओवरबोट स्थिति दर्ज करते हुए बिकवाली की संभावना के साथ इसकी कीमत 1440 रुपये से 1430 रुपये के मूल्य स्तर के आसपास की संभावना है…!!! 1508 रुपये के स्तर पर एक तेजी का माहोल..!!
  • गोदरेज कन्ज्यूमर ( 1247 ) :- पर्सनल केर सेक्टर का यह स्टॉक 1280 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बेचकर 1230 रुपये से 1217 रुपये के मूल्य स्तर के आसपास की संभावना है…!!
  • जिंदाल स्टील ( 1047 ) :- आयरन & स्टील सेक्टर के इस शेयर को करीब 1074 रुपये स्टॉपलॉस के साथ बेचकर 1023 रुपये से 1008 रुपये का मूल्य स्तर दर्ज होने की संभावना है। ट्रेडिंग के लिए 1090 रुपये का सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
  • टाटा केमिकल ( 981 ) :- इस शेयर को करीब 997 रुपये का स्टॉपलॉस के साथ बेचकर मूल्य स्तर प्राइस 964 रुपये से लेकर 950 रुपये तक रहने की संभावना है। 1008 रुपये पर तेजी का रुख दिखाएगा…!!!

By Ravi Bhatt – SEBI Registered Research Analyst – INH000012591 | Disclaimer – https://www.capsavaj.com/policies

Investment in securities market are subject to market risks Read Disclaimer and related all the documents carefully before investing, mentioned on www.nikhilbhatt.in

Keep Up to Date with the Most Important News

By pressing the Subscribe button, you confirm that you have read and are agreeing to our Privacy Policy and Terms of Use
Add a comment Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

अमेरिका में महँगाई 2.9% पर, फेड की ब्याज दर कटौती पर बाजार की उम्मीद…!!

Next Post

उत्तराखंड में केदारनाथ रोपवे के लिए अडानी ग्रुप को मिला ठेका, यात्रा का समय होगा कम...

Advertisement