LIVE NEWS & UPDATES
- 25 Aug 2025 04:43 PM (IST)स्मृति ईरानी मामले में हाईकोर्ट का फैसलादिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीएसई को आरटीआई के तहत यह जानकारी देने का निर्देश देने वाले उस आदेश रद्द को कर दिया है कि स्मृति ईरानी ने वर्ष 1991 और 1993 में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं पास की थीं या नहीं.
- 25 Aug 2025 04:11 PM (IST)ग्रेटर नोएडा में बाइक और कार की टक्कर में 4 लोगों की मौतउत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में कुलेसरा पुस्ता रोड पर कार और बाइक टक्कर हो गई, इस हादसे में बाइक सवार चार लड़कों की मौत हो गई. पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया गया है.
- 25 Aug 2025 03:36 PM (IST)दिल्ली: बारिश में सड़क पर फिसले मैकेनिक को लगा करंट लगा, हुई मौतदिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में बारिश के कारण फिसलने के बाद बिजली के खंभे से करंट की चपेट में आए एक मैकेनिक की मौत हो गई.
- 25 Aug 2025 03:34 PM (IST)सुप्रीम कोर्ट में वनतारा मामले में हुई सुनवाईसुप्रीम कोर्ट में आज वनतारा मामले को लेकर सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने संकेत दिया कि वह इस मामले में एक समिति का गठन करेगी. अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी.
- 25 Aug 2025 03:00 PM (IST)इस सरकार में हमारा हो रहा है अपमान, मिलकर करेंगे बीजेपी साफ- अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “…हम सब एक सूत्र में बंधे हैं क्योंकि इस सरकार में लगातार हमारा अपमान हो रहा है, हमारे साथ भेदभाव हो रहा है और हमारा आरक्षण छीना जा रहा है… हम सब मिलकर बीजेपी का सफाया करेंगे.
- 25 Aug 2025 02:33 PM (IST)अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी समारोह के लिए समिति गठितकेंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी समारोह के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की. इस कमेटी मे पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, नेता शामिल हैं. समिति में मुरली मनोहर जोशी, लाल कृष्ण आडवाणी समेत कुल 128 लोगों को शामिल किया गया है.
- 25 Aug 2025 01:40 PM (IST)ऑपरेशन सिंदूरः विवादित पोस्ट मामले में प्रोफेसर अली खान के खिलाफ ट्रायल पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोकऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित पोस्ट करने के मामले में FIR का सामना कर रहे अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ ट्रायल पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अभी इस केस में निचली अदालत चार्जशीट पर संज्ञान न ले, आरोप तय न किए जाएं. हरियाणा पुलिस की ओर से बताया गया कि अली खान के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई थीं.
- 25 Aug 2025 12:47 PM (IST)SSC घोटाले में ED ने TMC विधायक जिबान कृष्णा साहा को किया गिरफ्तारकोलकाता के SSC घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने TMC के आरोपी विधायक जिबान कृष्णा साहा को गिरफ्तार कर लिया है.
- 25 Aug 2025 12:29 PM (IST)सुप्रीम कोर्ट ने CSDS विश्लेषक संजय कुमार के खिलाफ कार्रवाई पर लगाई रोकसुप्रीम कोर्ट ने CSDS विश्लेषक संजय कुमार के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी गई है. उनके ऊपर महाराष्ट्र चुनाव के संबंध में मतदाता डेटा के बारे में भ्रामक जानकारी प्रकाशित करने का आरोप है.
- 25 Aug 2025 12:17 PM (IST)दिल्ली में फिजी के प्रधानमंत्री और पीएम मोदी ने की द्विपक्षीय वार्ताफिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका और प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता की है.
- 25 Aug 2025 11:34 AM (IST)बंगाल के बीरभूम में TMC नेता के घर ईडी की छापेमारीपश्चिम बंगाल के बीरभूम में ईडी ने वार्ड नंबर 9 की काउंसलर माया शाह के घर पर छापेमारी की. बीरभूम जिले में सैंथिया नगर पालिका के वार्ड नंबर 9 में वह मुर्शिदाबाद जिले के बरुआ विधायक जीवन कृष्ण शाह की रिश्तेदार हैं.
- 25 Aug 2025 10:20 AM (IST)ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड मामले में चौथी गिरफ्तारी, ससुर अरेस्टग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड मामले में चौथी गिरफ्तारी हुई है. आज थाना कासना पुलिस की ओर से मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से वांछित अभियुक्त (ससुर) सतवीर पुत्र फकीरा को सिरसा चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है.
- 25 Aug 2025 09:40 AM (IST)इसे खींचने की जरूरत नहीं, जगदीप धनखड़ ने हेल्थ कारणों से दिया इस्तीफा- अमित शाहगृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे पर जवाब देते हुए कहा कि धनखड़ जी एक संवैधानिक पद पर आसीन थे और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संविधान के अनुरूप अच्छा काम किया. उन्होंने अपनी व्यक्तिगत स्वास्थ्य समस्या के कारण इस्तीफा दिया है. किसी को भी इसे ज्यादा खींचकर कुछ खोजने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.
- 25 Aug 2025 08:54 AM (IST)ग्रेटर नोएडा के निक्की मर्डर केस में तीसरी गिरफ्तारी, जेठ हुआ गिरफ्तारग्रेटर नोएडा के निक्की मर्डर केस में तीसरी गिरफ्तारी हुई है. निक्की के जेठ रोहित को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
- 25 Aug 2025 08:22 AM (IST)राजस्थान के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल हैं बंदमौसम विभाग ने राजस्थान के 8 जिलों में बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है, जिनमें सवाईमाधोपुर, टोंक बूंदी जैसे जिलों में एहतियात के तौर पर सोमवार को सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान बंद रखे गए हैं. रविवार रात भी इन इलाकों में बारिश हुई है. सूरवाल बांध ओवरफ्लो हो गया है, जिसके चलते पानी आस पास के इलाकों में फैला गया है. बूंदी और सवाईमाधोपुर सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.
- 25 Aug 2025 07:46 AM (IST)दिल्ली LG के आदेश के खिलाफ आज भी वकीलों की हड़ताल जारीदिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) द्वारा 13 अगस्त को जारी आदेश के विरोध में जिला अदालतों में वकील आज भी काम नहीं करेंगे. आदेश में पुलिस को थानों से साक्ष्य डिजिटल माध्यम से अदालतों में पेश करने की अनुमति दी गई है. ऑल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट्स बार एसोसिएशंस की समन्वय समिति के अतिरिक्त महासचिव तरुण राणा ने कहा कि लोक अभियोजकों, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अभियोजकों और नायब कोर्ट सहित पुलिस अधिकारियों को सोमवार को अदालतों में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा.
- 25 Aug 2025 06:54 AM (IST)हम सभी को पेड़ लगाने चाहिए: उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरीबादल फटने की हालिया घटनाओं पर जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा, यह ग्लोबल वार्मिंग के कारण है. सभी को इसके बारे में सोचना होगा. हम सभी को पेड़ लगाने चाहिए. मैं किसी को क्या बताऊं? मैंने खुद कोई पेड़ नहीं लगाया. यह दोष हम सभी के अंदर है
- 25 Aug 2025 06:29 AM (IST)आज से गुजरात दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 और 26 अगस्त को गुजरात दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे अहमदाबाद और हंसलपुर में कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. कुल मिलाकर 5400 करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं का तोहफ़ा गुजरात को मिलेगा.
- 25 Aug 2025 06:18 AM (IST)बुलंदशहर में NH-34 पर ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 की मौत, 43 घायलबुलंदशहर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर घटाल गांव के पास, कासगंज से राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे गोगाजी के भक्तों से भरे ट्रैक्टर को एक कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 43 घायल हो गए: बुलंदशहर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह. (खुर्जा के कैलाश अस्पताल के दृश्य, जहाँ कई घायलों को भर्ती कराया गया है.)
- 25 Aug 2025 06:15 AM (IST)दिल्ली के कई हिस्सों में बारिशदेश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश जारी है. बाबा खड़क सिंह रोड से दृश्य.
- 25 Aug 2025 06:12 AM (IST)गुरुग्राम में सड़कों और नालियों की सफाई के लिए चलाया स्वच्छता अभियानगुरुग्राम में रहने वाले विदेशी नागरिकों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर गुरुग्राम में सड़कों और नालियों की सफाई के लिए स्वच्छता अभियान चलाया.
- 25 Aug 2025 05:15 AM (IST)मैंने 16वीं एशियाई चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता: भूमिएशियाई चैंपियनशिप 2025 शूटिंग पदक विजेता भूमि गुलिया ने कहा कि मैंने 16वीं एशियाई चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता. मुझे खुद पर गर्व है और मैं खुश हूं
- 25 Aug 2025 05:10 AM (IST)निशानेबाजी पदक विजेता एलावेनिल, नरेन, हुरद्या, भूमि और अनन्या का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागतएशियाई चैम्पियनशिप 2025 – निशानेबाजी पदक विजेता एलावेनिल वलारिवन, नरेन प्रणव, हुरद्या श्री कोंडूर, भूमि गुलिया और अनन्या का दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया.
- 25 Aug 2025 04:25 AM (IST)‘जेबा: एन एक्सीडेंटल सुपरहीरो’ किताब का हुमा कुरैशी ने किया विमोचनजम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा कि इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स यहां अपनी शताब्दी मना रहा है. उन्होंने मुझे अपनी किताब ‘ज़ेबा: एन एक्सीडेंटल सुपरहीरो’ के विमोचन के लिए आमंत्रित किया. मैं यहां आकर बहुत खुश हूं. यह किताब एक ऐसी महिला सुपरहीरो के बारे में है जो दुनिया बदल देती है. कश्मीर में बहुत सारी कहानियां, संस्कृतियां और लोककथाएं हैं. इसे बढ़ावा दिया जाना चाहिए
- 25 Aug 2025 12:36 AM (IST)केंद्रीय मंत्री किंजरापु राम मोहन ने ओडिशा के राज्यपाल डॉ. कंभमपति से भेंट कीकेंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने राजभवन में ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से शिष्टाचार भेंट की और विमानन क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने वाली चल रही केंद्रीय और राज्य योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की.
- 25 Aug 2025 12:03 AM (IST)अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज लखनऊ पहुंचेंगेअंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज लखनऊ पहुंचेंगे. एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत होगा. इसके बाद वह एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे. शुभांशु सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे.
पीएम नरेंद्र मोदी की डिग्री से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई. कोर्ट ने केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें पीएम की बैचलर डिग्री से संबंधित जानकारी का खुलासा करने का निर्देश दिया गया था. मध्य प्रदेश के जबलपुर में बीजेपी दफ्तर में राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और गार्ड ने धक्का-मुक्की की. घटना को लेकर उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को जमकर फटकार भी लगाई. राज्यसभा सांसद द्वारा सुरक्षा कर्मियों को डांटने और उनके बीच नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जरांगे पाटिल 29 अगस्त से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठेंगे. उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि 26 अगस्त तक मराठा समाज को आरक्षण नहीं दिया गया तो आंदोलन तेज होगा. देश व दुनिया से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें….