सैमसंग इंडिया ने भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी S25 FE लॉन्च कर दिया है। इस नए फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले, Exynos 2400 प्रोसेसर और Android 16 पर आधारित One UI 8 दिया गया है।
कंपनी फोन के साथ 7 साल के एंड्रॉयड और सॉफ्टवेयर अपडेट का सपोर्ट दे रही है। यानी फोन को 2032 तक अपडेट किया जा सकेगा। इसका मुकाबला OnePlus 13s, Pixel 9a, iPhone 16e और Vivo X200 FE जैसे फोन से होगा।
शुरुआती कीमत ₹59,999, तीन स्टोरेज विकल्प के साथ
सैमसंग ने भारतीय बाजार में गैलेक्सी एस25 एफई को तीन स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसकी कीमत 59,999 रुपये से शुरू होती है।
लॉन्च ऑफर में 256GB वैरिएंट पर 512GB तक मुफ्त अपग्रेड, 5000 रुपये का बैंक कैशबैक और 24 महीने तक नो-कॉस्ट EMI विकल्प शामिल है।
आप सैमसंग गैलेक्सी एस29 एफई को 25 सितंबर से सैमसंग की वेबसाइट, कंपनी के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, अधिकृत रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन पोर्टल्स से खरीद सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी S25 FE की विशेषताएं
डिस्प्ले: सैमसंग गैलेक्सी S25 FE में 6.7 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले है। यह एक डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करता है। यह गैलेक्सी S25 के 6.2 इंच से बड़ा है और S25+ के बराबर है। यह मोबाइल विज़न बूस्टर तकनीक से लैस है, जो धूप में बेहतर विजुअल क्वालिटी प्रदान करता है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए, फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी OIS सेंसर, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर शामिल है। वहीं, 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग को सपोर्ट करता है।

परफॉर्मेंस: परफॉर्मेंस के लिए, गैलेक्सी S25 FE में सैमसंग का अपना Exynos 2400 चिपसेट दिया गया है। यह 4Nm फैब्रिकेशन पर बना एक डेका-कोर प्रोसेसर है। गैलेक्सी S24+ भी इसी प्रोसेसर पर चलता है।
ओएस: नया फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया गया है, जो वन यूआई 8 के साथ काम करता है। कंपनी मोबाइल के साथ 7वीं पीढ़ी का एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 7 साल का सिक्योरिटी अपडेट दे रही है। यानी मोबाइल को एंड्रॉयड 22 तक अपडेट किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए यूजर्स को वाई-फाई 6E और ब्लूटूथ 5.4 का विकल्प भी मिलेगा।

पावर बैकअप: गैलेक्सी S25 FE में 4900mAh की बैटरी है। यह फोन 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह फोन को केवल 30 मिनट में 65% तक चार्ज कर सकता है। यह फोन फास्ट वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पावर शेयर तकनीक को भी सपोर्ट करता है।