वाशिंगटन: दुनिया की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक माइक्रोसॉफ्ट ने एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया है। कंपनी अपने 3 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करेगी। इससे पहले 2023 में कंपनी ने करीब 10,000 लोगों को नौकरी से निकाला था।
रिपोर्ट के अनुसार, जून 2024 में माइक्रोसॉफ्ट में लगभग 2,28,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं। इसने अपने लगभग 3 प्रतिशत कर्मचारियों यानी लगभग 6,800 को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। इसका प्रभाव लगभग सभी क्षेत्रों में देखा जा सकता है।