त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वशासन परिषद (ADC) चुनाव 2026 से पहले भाजपा ने बड़ा वादा किया है। पार्टी ने घोषणा की है कि अगर ADC में उनकी सरकार बनी तो कोकबोरोक सहित सभी प्रमुख आदिवासी भाषाओं को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया जाएगा।
भाजपा ने कहा कि यह कदम आदिवासी संस्कृति, भाषा और पहचान की रक्षा के लिए उठाया जाएगा। पार्टी ने आदिवासी समुदाय से अपील की कि वे विकास और संरक्षण के एजेंडे पर BJP को समर्थन दें।
BJP के प्रमुख वादे:
- कोकबोरोक और अन्य आदिवासी भाषाओं को आधिकारिक मान्यता
- आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर फोकस
- पारंपरिक संस्कृति और भाषा संरक्षण
यह घोषणा ADC चुनाव को देखते हुए आई है, जहां आदिवासी वोट बैंक निर्णायक भूमिका निभा सकता है। विपक्षी दलों ने इसे “चुनावी वादा” करार दिया है।
त्रिपुरा ADC चुनाव में भाजपा और TIPRA Motha के बीच मुख्य मुकाबला होने की संभावना है।