निवेशक मित्रों, आनंद में…!! दिनांक 27.11.2025 को…
बीएसई सेंसेक्स: इंट्रा-डे ट्रेडिंग की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स पिछले बंद 85,609 के मुकाबले 85,745 अंकों के स्तर से खुला और 85,473 अंकों के निचले स्तर से नई खरीदारी के चलते सेंसेक्स आधारित शेयरों में चरणबद्ध तेजी का माहौल देखने को मिला… औसतन 582 अंकों की मूवमेंट दर्ज करते हुए भारतीय शेयरबाज़ार का सेंसेक्स 110 अंकों की बढ़त के साथ लगभग 85,720 अंकों पर मजबूती के साथ बंद हुआ..!!!
निफ्टी फ्यूचर: इंट्रा-डे ट्रेडिंग की शुरुआत में निफ्टी फ्यूचर पिछले बंद 26,381 के मुकाबले 26,401 अंकों के स्तर से खुला और 26,317 अंकों के निचले स्तर से नई खरीदारी के चलते निफ्टी फ्यूचर आधारित शेयरों में चरणबद्ध खरीदारी का माहौल देखने को मिला… औसतन 178 अंकों की मूवमेंट दर्ज करते हुए निफ्टी फ्यूचर 9 अंकों की बढ़त के साथ लगभग 26,390 अंकों पर मजबूती के साथ बंद हुआ..!!!
स्थानीय / वैश्विक परिदृश्यों की बात करें तो…
लगभग 14 महीनों की लंबी प्रतीक्षा के बाद, भारतीय शेयरबाज़ार ने आज गुरुवार को इतिहास रच दिया। सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स ने अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर को पार करते हुए पहली बार सेंसेक्स ने 86,055 अंकों का और निफ्टी फ्यूचर ने 26,495 अंकों का नया ऐतिहासिक स्तर छुआ। अमेरिका के हालिया आर्थिक आंकड़े थोड़े कमजोर रहने के कारण, यह उम्मीद बढ़ी कि अमेरिकी फेडरल रिज़र्व दिसंबर महीने में ब्याज दरों में कटौती करेगा। इसका सीधा सकारात्मक प्रभाव भारतीय बाज़ार की धारणा पर पड़ा।
दुनिया की तुलना में भारत की आर्थिक विकास दर मजबूत बनी रहने से, उच्च जीडीपी ग्रोथ के कारण कंपनियों की कमाई बढ़ने की उम्मीद तथा हाल ही में समाप्त हुए तिमाही परिणामों में अधिकांश भारतीय कंपनियों द्वारा उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किए जाने से स्थानीय बाज़ारों में भी तेजी का माहौल दिखाई दिया। ब्याजदर में कटौती की उम्मीदों से विदेशी निवेशकों के साथ-साथ घरेलू संस्थागत निवेशकों की लगातार खरीदारी ने भी बाज़ार को मज़बूत सहारा दिया।
करेंसी मार्केट:
दिसंबर में यूएस फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती और रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया की नीतियों में नरमी की मजबूत उम्मीदों के बावजूद, आयातकारों द्वारा अमेरिकी मुद्रा की मांग बढ़ने से गुरुवार को भारतीय रुपया यूएस डॉलर के मुकाबले कमजोर पड़ा। वहीं रूस–यूक्रेन के बीच युद्धविराम की संभावना बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतें घटकर चार सप्ताह के निचले स्तर पर रहीं।
सेक्टर मूवमेंट:
बीएसई पर मिडकैप इंडेक्स 0.01% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.38% की गिरावट के साथ बंद हुए। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बीएसई पर सिर्फ फाइनेंशियल सर्विसेज, फोकस्ड आईटी, आईटी, बैंकएक्स और टेक सेक्टर में बढ़त देखने को मिली, जबकि अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए।
बीएसई में कुल ट्रेड हुई 4,341 स्क्रिप्स में से 2,159 गिरने वाले और 1,989 बढ़ने वाले शेयर रहे, जबकि 193 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया। वहीं 8 शेयर निचली सर्किट में और 6 शेयर ऊपरी सर्किट में रहे।
सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों की स्थिति:
बजाज फाइनेंस 2.27%, आईसीआईसीआई बैंक 1.24%, बजाज फिनसर्व 1.11%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.05%, एचसीएल टेक्नोलॉजी 0.82%, इन्फोसिस 0.54%, एचडीएफसी बैंक 0.54%, एलएंडटी 0.51%, आईटीसी 0.42% और कोटक बैंक 0.39% बढ़े।
जबकि मारुति सुज़ुकी 1.42%, इटर्नल 1.35%, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.15%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1.14%, टाटा स्टील 0.97%, टीसीएस 0.81%, टेक महिंद्रा 0.67%, ट्रेंट 0.55%, भारती एयरटेल 0.52% और पावर ग्रिड 0.49% गिरे।
बाजार की भविष्य की दिशा…. दोस्तों, इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने अक्टूबर में दिए गए 6.6% GDP ग्रोथ के अनुमान को बनाए रखते हुए कहा है कि टैरिफ समेत बाहरी चुनौतियों के बावजूद भारत मजबूत इकोनॉमिक मोमेंटम बनाए रखेगा, जबकि अगले साल के अनुमान को 6.4% से घटाकर 6.2% कर दिया है। IMF के मुताबिक, रिटेल महंगाई कम है और आने वाले महीनों में स्थिर रहेगी, जिससे RBI को कीमतों को कंट्रोल करने और पॉलिसी फैसले लेने की गुंजाइश मिलने की संभावना है। इसलिए, अगली मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग में रेट कट की संभावना भी बढ़ गई है।
IMF ने कहा कि बाहरी अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय इकोनॉमी मजबूत मोमेंटम के साथ आगे बढ़ रही है। जून तिमाही का रिव्यू करते हुए उसने कहा कि पिछले साल 6.4% की मजबूत ग्रोथ के बाद भी भारत ने मौजूदा फिस्कल ईयर की पहली तिमाही में 7.8% ग्रोथ हासिल की, जो मजबूत घरेलू डिमांड और पॉलिसी सपोर्ट का नतीजा है। घरेलू इकोनॉमी में सुधार और मजबूत कंजम्पशन एक्टिविटी आने वाले महीनों में भी ग्रोथ को सपोर्ट करेंगी। हाल ही में, कई ग्लोबल और घरेलू एजेंसियों ने भी भारत के ग्रोथ आउटलुक को बढ़ाया है या अपने अनुमानों को बदला नहीं है।
दिनांक 28.11.2025 शेयर बाजार में ट्रेडिंग के संबंध में…
- दिनांक 27.11.2025 पर निफ्टी फ्यूचर क्लोजिंग प्राइस @ 26390 पॉइंट पर :- अगले कारोबार के लिए संभवित निफ्टी फ्यूचर 26474 अंक के मजबूत स्टॉपलॉस के साथ सबसे महत्वपूर्ण स्तर 26303 – 26232 अंक को छू सकता है निफ्टी फ्यूचर में प्रतिक्रियात्मक के लिए 26535 रुपये का महत्वपूर्ण स्टॉपलॉस के साथ सावधानी की स्थिति….!!!
अब नजर डालते हैं फ्यूचर्स स्टॉक सम्बंधित मूवमेंट पर…!!
- हेवेल्स इंडिया ( 1441 ) :- कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की इस अग्रणी कंपनी के शेयर की कीमत फिलहाल 1423 रुपये के आसपास है। 1414 रुपये के सख्त स्टॉपलॉस के साथ यह स्टॉक 1454 से 1460 रुपये के आसपास इस शेयर का मूल्य स्तर दर्ज होने की संभावना है…!! 1464 रुपये पर तेजी का रुख दिखाएगा…!!
- अरबिंदो फार्मा ( 1243 ) :- तकनीकी चार्ट के अनुसार 1223 रुपये के आसपास सकारात्मक ब्रेकआउट…!! 1217 रुपये के सपोर्ट से खरीदा जा सकने वाला यह स्टॉक 1257 रुपये से 1265 रुपये के आसपास मूल्य स्तर दर्ज करने की संभावना है…!!
- टाटा कन्ज्यूमर ( 1184 ) :- टी & कोफी सेक्टर के शेयर में 1193 रुपये से 1202 रुपये तक की शॉर्ट टर्म तेजी का रुख दिखाएगा, 1144 रुपये के अनुमानित सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
- अदानी ग्रीन ( 1039 ) :- पावर जनरेशन सेक्टर के शेयर में 1047 रुपये से 1055 रुपये तक की शॉर्ट टर्म तेजी का रुख दिखाएगा, 1008 रुपये के अनुमानित सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
- एसबीआई कार्ड्स ( 888 ) :- 10 रुपये का फेसवैल्यूका फंडामेंटल स्ट्रॉन्ग यह स्टॉक करीब 870 रुपये स्टॉप लॉस के साथ नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी सेक्टर के इस स्टॉक में लगभग 894 रुपये से 904 रुपये तक लक्ष्य की संभावना है…!!!
- अदानी पोर्ट्स ( 1516 ) :- तकनीकी चार्ट के पोर्ट & पोर्ट सर्विस सेक्टर के इस शेयर पर बिकवाली होने की संभावना के साथ 1503 रुपये से 1497 रुपये के आसपास मूल्य स्तर दर्ज की संभावना है । प्रतिक्रियात्मक के लिए 1550 रुपये का स्टॉपलॉस ध्यान में रखें…!!
- आईसीआईसीआई बैंक ( 1399 ) :- इस शेयर को 1423 रुपये के आसपास ओवरबोट स्थिति दर्ज करते हुए बिकवाली की संभावना के साथ इसकी कीमत 1387 रुपये से 1380 रुपये के मूल्य स्तर के आसपास की संभावना है…!!! 1430 रुपये के स्तर पर एक तेजी का माहोल..!!
- जिंदल स्टील ( 1045 ) :- आयरन & स्टील सेक्टर का यह स्टॉक 1080 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बेचकर 1028 रुपये से 1015 रुपये के मूल्य स्तर के आसपास की संभावना है…!!
- एचडीएफसी बैंक ( 1013 ) :- प्राइवेट बैंकसेक्टर के इस शेयर को करीब 1033 रुपये स्टॉपलॉस के साथ बेचकर 1003 रुपये से 994 रुपये का मूल्य स्तर दर्ज होने की संभावना है। ट्रेडिंग के लिए 1040 रुपये का सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
- ज़ायडस लाइफसायन्सेस ( 942 ) :- इस शेयर को करीब 964 रुपये का स्टॉपलॉस के साथ बेचकर मूल्य स्तर प्राइस 927 रुपये से लेकर 919 रुपये तक रहने की संभावना है। 970 रुपये पर तेजी का रुख दिखाएगा…!!!
By Ravi Bhatt – SEBI Registered Research Analyst – INH000012591 | Disclaimer – https://www.capsavaj.com/policies
Investment in securities market are subject to market risks Read Disclaimer and related all the documents carefully before investing, mentioned on www.nikhilbhatt.in