निवेशक मित्रों, आनंद में…!! दिनांक 26.09.2025 को…
बीएसई सेंसेक्स :-
इंट्रा डे ट्रेडिंग की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स पिछले बंद 81,159 के मुकाबले 80,956 अंकों पर खुला और मुनाफावसूली से 80,332 अंकों के निचले स्तर पर देखा गया। सेंसेक्स आधारित शेयरों में चरणबद्ध बिकवाली का माहौल देखा गया… दिनभर में औसतन 700 अंकों की मूवमेंट दर्ज की गई और भारतीय शेयर बाजार का सेंसेक्स 733 अंकों की गिरावट के साथ 80,426 अंकों पर बंद हुआ..!!!
निफ्टी फ्यूचर :-
इंट्रा डे ट्रेडिंग की शुरुआत में निफ्टी फ्यूचर पिछले बंद 24,967 के मुकाबले 24,929 अंकों पर खुला और स्टॉक स्पेसिफिक गिरावट दर्ज करते हुए 24,663 अंकों के निचले स्तर तक देखा गया। निफ्टी फ्यूचर आधारित शेयरों में चरणबद्ध बिकवाली का माहौल देखा गया… औसतन 266 अंकों की मूवमेंट दर्ज कर निफ्टी फ्यूचर 277 अंकों की गिरावट के साथ 24,689 अंकों पर बंद हुआ..!!!
स्थानीय / वैश्विक कारकों की बात करें तो…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 1 अक्टूबर से फार्मास्यूटिकल प्रोडक्ट्स पर 100% के साथ कई अन्य सेक्टर्स पर भी टैरिफ लगाने की घोषणा के चलते आज भारतीय शेयर बाजार में 700 अंकों से अधिक की गिरावट देखी गई। जीएसटी दरों में कटौती को बाजार डिस्काउंट कर रहा होने के साथ त्योहारों के सीजन में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और वाहनों की खरीदारी एकदम अपेक्षित न होने की खबरों ने आज सप्ताह के अंतिम दिन भारतीय शेयर बाजार को गिरावट के साथ बंद किया।
जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से यूक्रेन मामले पर रूस पर और अधिक अमेरिका व यूरोप के देशों के नए प्रतिबंधों के साथ भारत और चीन पर भी अमेरिका की टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी से सेंटिमेंट बिगड़ने लगे, जिसके चलते आज लगातार छठे दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील भी फिलहाल अटकने और टैरिफ बढ़ाने की ट्रंप की चेतावनी से फंड्स व खिलाड़ियों ने लगातार सतर्कता में शेयरों में ऑल राउंड बिकवाली की।
करंसी मार्केट की बात करें तो, अमेरिकी आर्थिक वृद्धि, बेरोजगारी के दावों, टिकाऊ माल और थोक इन्वेंटरी के आंकड़े उम्मीद से बेहतर आने पर फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल ब्याज दरों में और कटौती की संभावना से डॉलर इंडेक्स में मजबूती दर्ज हुई, जिससे रुपये के मूल्य में गिरावट आई, जबकि अमेरिका से सप्लाई खींचने की आशंका ने क्रूड ऑयल में सुधार की ओर रुख बनाए रखा।
सेक्टर मूवमेंट…
बीएसई पर मिडकैप इंडेक्स 1.96% और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.05% गिरकर बंद हुए। विभिन्न सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बीएसई पर मुख्य रूप से बीएसई टेलीकम्युनिकेशन, फोकस्ड आईटी, आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर, टेक, कमोडिटीज, मेटल, कैपिटल गुड्स और सर्विसेज सेक्टर्स में भारी गिरावट देखी गई, जबकि अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए।
बीएसई में कुल ट्रेड हुई 4,288 स्क्रिप्स में से गिरने वालों की संख्या 3,100 और बढ़ने वालों की संख्या 1,041 रही। 147 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया। वहीं 6 शेयरों में केवल सेलर्स की मंदी की निचली सर्किट और 12 शेयरों में केवल बायर्स की तेजी की ऊपरी सर्किट रही।
सेंसेक्स शामिल शेयरों में लार्सन 2.38%, टाटा मोटर्स 1.32%, आईटीसी 1.21% और रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.39% बढ़े थे, जबकि प्रमुख रूप से महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.70%, ईटर्नल लि. 3.39%, टाटा स्टील 2.81%, बजाज फाइनेंस 2.75%, सन फार्मा 2.55%, एशियन पेंट 2.52%, टेक महिंद्रा 2.51%, इन्फोसिस 2.43% और टीसीएस 2.04% गिरे थे।
इंडेक्स आधारित सेंसेक्स, निफ्टी फ्यूचर में गिरावट के साथ मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली से निवेशकों की संपत्ति बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 6.80 लाख करोड़ घटकर ₹450.55 लाख करोड़ रहा। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 4 कंपनियां बढ़ीं और 26 कंपनियां गिरीं।
बाजार की भविष्य की दिशा…. दोस्तों, सूचीबद्ध कंपनियों द्वारा म्यूचुअल फंड में निवेश का यह रिकॉर्ड स्तर एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है। बाजार में अनिश्चितता और सीमित विकास पथों के बावजूद, कंपनियां अपनी अतिरिक्त नकदी को मुख्य रूप से डेट या लिक्विड फंड में निवेश कर रही हैं ताकि पूंजी सुरक्षित रहे, जिससे बाजार में स्थिरता आ सकती है। गैर-वित्तीय कंपनियों के रिकॉर्ड स्तर के नकदी संतुलन और कम बैंक ब्याज दरों के कारण म्यूचुअल फंड में निवेश बना रहेगा, जिससे डेट फंड की मांग जारी रहने की संभावना है। यह निवेश इक्विटी बाजार में तत्काल तेजी लाने के बजाय बाजार के उतार-चढ़ाव के खिलाफ समर्थन प्रदान करने की भूमिका निभा सकता है।
हालांकि, कंपनियां नई क्षमताओं में पूंजीगत व्यय से बच रही हैं और मजबूत आर्थिक विकास देखने को मिलने तक बड़े इक्विटी निवेश संभव नहीं हैं। इसलिए, बाजार की भविष्य की दिशा सीमित लेकिन स्थिर रह सकती है, जहां म्यूचुअल फंड का निरंतर प्रवाह बड़ी चुनौतियों के बीच भी बाजार को सहारा दे सकता है। यदि ब्याज दरों में बढ़ोतरी या वैश्विक टैरिफ अनिश्चितता कम होती है, तो आने वाले दिनों में इक्विटी बाजार में निवेश धीरे-धीरे मजबूत हो सकता है।
दिनांक 29.09.2025 शेयर बाजार में ट्रेडिंग के संबंध में…
- दिनांक 26.09.2025 पर निफ्टी फ्यूचर क्लोजिंग प्राइस @ 24689 पॉइंट पर :- अगले कारोबार के लिए संभवित निफ्टी फ्यूचर 24606 अंक के मजबूत स्टॉपलॉस के साथ सबसे महत्वपूर्ण स्तर 24770 – 24808 अंक को छू सकता है निफ्टी फ्यूचर में प्रतिक्रियात्मक के लिए 24474 रुपये का महत्वपूर्ण स्टॉपलॉस के साथ सावधानी की स्थिति….!!!
अब नजर डालते हैं फ्यूचर्स स्टॉक सम्बंधित मूवमेंट पर…!!
- सन फार्मा ( 1583 ) :- फार्मा सेक्टर की इस अग्रणी कंपनी के शेयर की कीमत फिलहाल 1560 रुपये के आसपास है। 1544 रुपये के सख्त स्टॉपलॉस के साथ यह स्टॉक 1595 से 1606 रुपये के आसपास इस शेयर का मूल्य स्तर दर्ज होने की संभावना है…!! 1616 रुपये पर तेजी का रुख दिखाएगा…!!
- इनफ़ोसिस लि. ( 1456 ) :- तकनीकी चार्ट के अनुसार 1430 रुपये के आसपास सकारात्मक ब्रेकआउट…!! 1414 रुपये के सपोर्ट से खरीदा जा सकने वाला यह स्टॉक 1473 रुपये से 1480 रुपये के आसपास मूल्य स्तर दर्ज करने की संभावना है…!!
- आईसीआईसीआई बैंक ( 1365 ) :- प्राइवेट बैंक सेक्टर के शेयर में 1378 रुपये से 1390 रुपये तक की शॉर्ट टर्म तेजी का रुख दिखाएगा, 1230 रुपये के अनुमानित सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
- गोदरेज कन्ज्यूमर ( 1162 ) :- पर्सनल केर सेक्टर के शेयर में 1177 रुपये से 1190 रुपये तक की शॉर्ट टर्म तेजी का रुख दिखाएगा, 1130 रुपये के अनुमानित सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
- अदानी ग्रीन ( 1052 ) :- 10 रुपये का फेसवैल्यूका फंडामेंटल स्ट्रॉन्ग यह स्टॉक करीब 1017 रुपये स्टॉप लॉस के साथ पावर जनरेशन सेक्टर के इस स्टॉक में लगभग 1064 रुपये से 1070 रुपये तक लक्ष्य की संभावना है…!!!
- एसबीआई लाइफ ( 1795 ) :- तकनीकी चार्ट के लाइफ इंश्युरंस सेक्टर के इस शेयर पर बिकवाली होने की संभावना के साथ 1780 रुपये से 1765 रुपये के आसपास मूल्य स्तर दर्ज की संभावना है । प्रतिक्रियात्मक के लिए 1820 रुपये का स्टॉपलॉस ध्यान में रखें…!!
- सिप्ला लि. ( 1495 ) :- इस शेयर को 1509 रुपये के आसपास ओवरबोट स्थिति दर्ज करते हुए बिकवाली की संभावना के साथ इसकी कीमत 1480 रुपये से 1464 रुपये के मूल्य स्तर के आसपास की संभावना है…!!! 1517 रुपये के स्तर पर एक तेजी का माहोल..!!
- एचसीएल टेक्नोलॉजी ( 1393 ) :- कंप्यूटर – सॉफ्टवेयर और कंसल्टिंग सेक्टर का यह स्टॉक 1420 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बेचकर 1373 रुपये से 1360 रुपये के मूल्य स्तर के आसपास की संभावना है…!!
- एक्सिस बैंक ( 1153 ) :- प्राइवेट बैंक सेक्टर के इस शेयर को करीब 1188 रुपये स्टॉपलॉस के साथ बेचकर 1137 रुपये से 1120 रुपये का मूल्य स्तर दर्ज होने की संभावना है। ट्रेडिंग के लिए 1203 रुपये का सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
- ओरबिन्दो फार्मा ( 1088 ) :- इस शेयर को करीब 1108 रुपये का स्टॉपलॉस के साथ बेचकर मूल्य स्तर प्राइस 1073 रुपये से लेकर 1050 रुपये तक रहने की संभावना है। 1117 रुपये पर तेजी का रुख दिखाएगा…!!!
By Ravi Bhatt – SEBI Registered Research Analyst – INH000012591 | Disclaimer – https://www.capsavaj.com/policies
Investment in securities market are subject to market risks Read Disclaimer and related all the documents carefully before investing, mentioned on www.nikhilbhatt.in