निवेशक मित्रों, आनंद में…!! दिनांक 20.11.2025 को…
बीएसई सेंसेक्स :– इंट्रा-डे ट्रेडिंग की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स पिछले बंद 85,186 के मुकाबले 85,470 अंकों के स्तर पर खुला और 85,201 अंकों के निचले स्तर से नई लिवाली के चलते सेंसेक्स आधारित शेयरों में चरणबद्ध खरीदारी का माहौल देखने को मिला… औसत 600 अंकों की मूवमेंट दर्ज करते हुए भारतीय शेयरबाजार का सेंसेक्स 446 अंकों की बढ़त के साथ 85,632 अंकों के आसपास मजबूती से बंद हुआ..!!!
निफ्टी फ्यूचर :– इंट्रा-डे ट्रेडिंग की शुरुआत में निफ्टी फ्यूचर पिछले बंद 26,071 के मुकाबले 26,136 अंकों के स्तर से खुला और 26,072 अंकों के निचले स्तर से नई लिवाली के चलते निफ्टी फ्यूचर आधारित शेयरों में चरणबद्ध खरीदारी का माहौल देखने को मिला… औसत 192 अंकों की मूवमेंट दर्ज करते हुए निफ्टी फ्यूचर 149 अंकों की बढ़त के साथ 26,220 अंकों के आसपास मजबूती से बंद हुआ..!!!
स्थानीय / वैश्विक कारकों की बात करें तो…
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) बबल को लेकर विश्व में चिंता, एनविडिया के कमजोर नतीजों के मुकाबले भारत की अमेरिका के साथ ट्रेड डील होने की उम्मीद और आईटी पेशेवरों की मांग को देखते हुए अमेरिका द्वारा H1B वीजा में ढील देने की संभावना तथा वैश्विक आउटसोर्सिंग में पुनः वृद्धि की उम्मीद से फंडों ने सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन इंडेक्स आधारित आक्रामक तेजी दिखाई थी।
भारत सरकार द्वारा टैरिफ को लेकर आत्मनिर्भर भारत पर फोकस करती नीतियों के तहत जीएसटी दरों में बदलाव सहित औद्योगिक और आर्थिक वृद्धि का नया अध्याय शुरू होने तथा मेक इन इंडिया मिशन में कॉरपोरेट इंडिया के उत्साहपूर्वक जुड़ने से स्थानीय संस्थागत और रिटेल निवेशकों का बढ़ता विश्वास तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली रुककर खरीदारी होने से बाजार में तेजी का सेंटिमेंट रहा था।
करेंसी मार्केट की बात करें तो, फेडरल रिजर्व की अक्टूबर बैठक की मिनट्स से पहले दिसंबर में अमेरिकी ब्याज दरों में कमी की संभावना घटने के कारण गुरुवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ, जबकि अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट के आंकड़ों के अनुसार 14 नवंबर को समाप्त सप्ताह में कच्चे तेल के भंडार में 44 लाख बैरल की वृद्धि होने से क्रूड ऑयल के दाम दबाव में रहे थे।
सेक्टर मूवमेंट… बीएसई पर मिडकैप इंडेक्स 0.13% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.17% घटकर बंद हुए थे। विभिन्न सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बीएसई पर केवल कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, टेलीकम्युनिकेशन, आईटी, टेक, रियल्टी, हेल्थकेयर और फोकस्ड आईटी सेक्टर में गिरावट दर्ज हुई, जबकि अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए।
बीएसई में कुल 4,362 स्क्रिपों में ट्रेडिंग हुई, जिनमें से 2,304 में गिरावट और 1,872 में बढ़त देखी गई। 186 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं 6 शेयरों में केवल सेलर की मंदी वाली लोअर सर्किट और 12 शेयरों में केवल बायर की तेजी वाली अपर सर्किट लगी थी।
सेंसेक्स शामिल शेयरों में, मुख्य रूप से बजाज फाइनेंस 2.28%, बजाज फिनसर्व 2.25%, रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.01%, HDFC बैंक 1.42%, टेक महिंद्रा 1.29%, एक्सिस बैंक 1.20%, ट्रेंट लिमिटेड 0.77%, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन 0.74% और अल्ट्राटेक सीमेंट 0.69% बढ़े थे, जबकि एशियन पेंट्स 1.20%, HCL टेक्नोलॉजी 1.06%, टाइटन कंपनी 0.80%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.48%, कोटक बैंक 0.43%, टाटा स्टील 0.38%, सन फार्मा 0.35%, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स 0.32% और इंफोसिस 0.29% घटे थे।
इंडेक्स आधारित सेंसेक्स व निफ्टी फ्यूचर में तेजी के साथ लार्जकैप शेयरों में लिवाली के चलते निवेशकों की संपत्ति बढ़ी और बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 0.67 लाख करोड़ बढ़कर 476.41 लाख करोड़ रुपये रहा। S&P BSE सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 15 में बढ़त और 15 में गिरावट दर्ज हुई।
बाजार की भविष्य की दिशा…. दोस्तों, घरेलू इकॉनमी में लगातार ग्रोथ, मज़बूत कंज्यूमर डिमांड, कंट्रोल्ड महंगाई और GST रेट में कमी जैसे फैक्टर्स इन्वेस्टर का भरोसा और मज़बूत कर रहे हैं। कॉर्पोरेट अर्निंग्स में और सुधार की उम्मीद है क्योंकि ग्रामीण और शहरी दोनों सेक्टर से डिमांड स्टेबल बनी हुई है, जिससे मार्केट नई ऊंचाई पर पहुंच सकता है। कुछ हद तक वोलाटाइल ग्लोबल सिचुएशन के बावजूद, भारत का इकॉनमिक सिचुएशन दूसरे इमर्जिंग मार्केट्स के मुकाबले ज़्यादा मज़बूत दिख रहा है। संवत 2082 की शुरुआत से ही मार्केट में पॉजिटिव मूड देखा जा रहा है। महंगाई कंट्रोल, स्टेबल इंटरेस्ट रेट्स, मज़बूत कॉर्पोरेट अर्निंग्स और बढ़ा हुआ सरकारी कैपिटल एक्सपेंडिचर, ये सभी मार्केट को पॉजिटिव दिशा में ले जा रहे हैं।
म्यूचुअल फंड्स और रिटेल इन्वेस्टर्स की लगातार खरीदारी से मार्केट को निचले लेवल से सपोर्ट मिलता रह सकता है। ग्लोबल पॉलिटिकल सिचुएशन में, खासकर अमेरिकी, चीनी और रूसी पॉलिसीज़ मार्केट के मूड पर असर डालेंगी, लेकिन इस स्टेज पर, भारत दूसरी इमर्जिंग इकॉनमीज़ के मुकाबले ज़्यादा स्टेबल दिख रहा है। ग्लोबल अनसर्टेनिटी के बीच भारत की “सेफ हेवन” के तौर पर इमेज मज़बूत होने से फॉरेन फंड्स के फिर से अपना इनफ्लो बढ़ाने की संभावना है। इसलिए, शॉर्ट टर्म में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, लेकिन मीडियम और लॉन्ग टर्म में भारतीय बाजार की दिशा बुलिश रहने की संभावना है।
दिनांक 21.11.2025 शेयर बाजार में ट्रेडिंग के संबंध में…
- दिनांक 20.11.2025 पर निफ्टी फ्यूचर क्लोजिंग प्राइस @ 26220 पॉइंट पर :- अगले कारोबार के लिए संभवित निफ्टी फ्यूचर 26373 अंक के मजबूत स्टॉपलॉस के साथ सबसे महत्वपूर्ण स्तर 26188 – 26173 अंक को छू सकता है निफ्टी फ्यूचर में प्रतिक्रियात्मक के लिए 26404 रुपये का महत्वपूर्ण स्टॉपलॉस के साथ सावधानी की स्थिति….!!!
अब नजर डालते हैं फ्यूचर्स स्टॉक सम्बंधित मूवमेंट पर…!!
- सिप्ला लि. ( 1530 ) :- फार्मा सेक्टर की इस अग्रणी कंपनी के शेयर की कीमत फिलहाल 1503 रुपये के आसपास है। 1494 रुपये के सख्त स्टॉपलॉस के साथ यह स्टॉक 1538 से 1544 रुपये के आसपास इस शेयर का मूल्य स्तर दर्ज होने की संभावना है…!! 1550 रुपये पर तेजी का रुख दिखाएगा…!!
- अदानी पोर्ट्स ( 1492 ) :- तकनीकी चार्ट के अनुसार 1470 रुपये के आसपास सकारात्मक ब्रेकआउट…!! 1457 रुपये के सपोर्ट से खरीदा जा सकने वाला यह स्टॉक 1503 रुपये से 1513 रुपये के आसपास मूल्य स्तर दर्ज करने की संभावना है…!!
- एक्सिस बैंक ( 1284 ) :- प्राइवेट बैंक सेक्टर के शेयर में 1292 रुपये से 1300 रुपये तक की शॉर्ट टर्म तेजी का रुख दिखाएगा, 1244 रुपये के अनुमानित सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
- गोदरेज कन्ज्यूमर ( 1131 ) :- पर्सनल केर सेक्टर के शेयर में 1147 रुपये से 1160 रुपये तक की शॉर्ट टर्म तेजी का रुख दिखाएगा, 1108 रुपये के अनुमानित सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
- स्टेट बैंक ( 980 ) :- 01 रुपये का फेसवैल्यूका फंडामेंटल स्ट्रॉन्ग यह स्टॉक करीब 960 रुपये स्टॉप लॉस के साथ पब्लिक बैंक सेक्टर के इस स्टॉक में लगभग 989 रुपये से 994 रुपये तक लक्ष्य की संभावना है…!!!
- वोल्टास लि. ( 1413 ) :- तकनीकी चार्ट के हॉउसहोल्ड एप्लाय्न्सिस सेक्टर के इस शेयर पर बिकवाली होने की संभावना के साथ 1397 रुपये से 1390 रुपये के आसपास मूल्य स्तर दर्ज की संभावना है । प्रतिक्रियात्मक के लिए 1440 रुपये का स्टॉपलॉस ध्यान में रखें…!!
- आईसीआईसीआई बैंक ( 1384 ) :- इस शेयर को 1408 रुपये के आसपास ओवरबोट स्थिति दर्ज करते हुए बिकवाली की संभावना के साथ इसकी कीमत 1374 रुपये से 1365 रुपये के मूल्य स्तर के आसपास की संभावना है…!!! 1414 रुपये के स्तर पर एक तेजी का माहोल..!!
- ओरबिन्दो फार्मा ( 1209 ) :- फार्मा सेक्टर का यह स्टॉक 1250 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बेचकर 1197 रुपये से 1188 रुपये के मूल्य स्तर के आसपास की संभावना है…!!
- जिंदाल स्टील ( 1070 ) :- आयरन & स्टील सेक्टर के इस शेयर को करीब 1094 रुपये स्टॉपलॉस के साथ बेचकर 1057 रुपये से 1044 रुपये का मूल्य स्तर दर्ज होने की संभावना है। ट्रेडिंग के लिए 1103 रुपये का सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
- अदानी ग्रीन ( 1061 ) :- इस शेयर को करीब 1077 रुपये का स्टॉपलॉस के साथ बेचकर मूल्य स्तर प्राइस 1047 रुपये से लेकर 1033 रुपये तक रहने की संभावना है। 1084 रुपये पर तेजी का रुख दिखाएगा…!!!
By Ravi Bhatt – SEBI Registered Research Analyst – INH000012591 | Disclaimer – https://www.capsavaj.com/policies
Investment in securities market are subject to market risks Read Disclaimer and related all the documents carefully before investing, mentioned on www.nikhilbhatt.in