निवेशक मित्रों, आनंद में…!! दिनांक 19.11.2025 को…
बीएसई सेंसेक्स :– इंट्रा-डे ट्रेडिंग की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स पिछले बंद 84,673 के मुकाबले 84,643 अंकों के स्तर पर खुला और 84,525 अंकों के निचले स्तर से नई लिवाली के चलते सेंसेक्स आधारित शेयरों में चरणबद्ध खरीदारी का माहौल देखने को मिला… औसत 710 अंकों की मूवमेंट दर्ज करते हुए भारतीय शेयरबाजार का सेंसेक्स 513 अंकों की बढ़त के साथ 85,186 अंकों के आसपास मजबूती से बंद हुआ..!!!
निफ्टी फ्यूचर :– इंट्रा-डे ट्रेडिंग की शुरुआत में निफ्टी फ्यूचर पिछले बंद 25,948 के मुकाबले 25,940 अंकों के स्तर से खुला और 25,887 अंकों के निचले स्तर से नई लिवाली के चलते निफ्टी फ्यूचर आधारित शेयरों में चरणबद्ध खरीदारी का माहौल देखने को मिला… औसत 202 अंकों की मूवमेंट दर्ज करते हुए निफ्टी फ्यूचर 122 अंकों की बढ़त के साथ 26,071 अंकों के आसपास मजबूती से बंद हुआ..!!!
स्थानीय / वैश्विक कारकों की बात करें तो…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अंततः 45 दिनों के अमेरिकी शटडाउन के फंडिंग बिल पर हस्ताक्षर कर मंजूरी दे दी है तथा टैरिफ मामले में नरमी अपनाई है, जिससे अब भारत के साथ कभी भी ट्रेड डील होने की उम्मीद बढ़ गई है। कॉरपोरेट नतीजे भी सकारात्मक रहने से सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयरबाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने वर्ष 2025 में भारत की 7% आर्थिक वृद्धि और 2027 तक 6.5% वृद्धि का अनुमान जताते हुए भारतीय बाजार में फंडों ने तेजी दिखाई थी।
प्राइमरी मार्केट में फंसे निवेशकों के धन अब आईपीओ लिस्टिंग कमजोर डिस्काउंट पर होने से निवेशक प्राइमरी मार्केट में निवेश को लेकर सतर्क हो गए हैं। ऐसे में कई निवेशक फिर से सेकेंडरी मार्केट में सक्रिय हो रहे हैं और म्यूचुअल फंडों में भी सतर्कता बरतते हुए डायरेक्ट शेयरबाजार में निवेश बढ़ाने से आज शेयरों में तेजी देखने को मिली।
करेंसी मार्केट की बात करें तो, ट्रम्प के टैरिफ के कारण अमेरिका में महंगाई बढ़ने से ब्याज दर में कटौती की संभावना घटने के परिणामस्वरूप बुधवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ, जबकि क्रूड ऑयल की वैश्विक आपूर्ति के डेटा जारी होने से पहले दामों में स्थिरता देखी गई।
सेक्टर मूवमेंट…
बीएसई पर मिडकैप इंडेक्स 0.34% बढ़कर और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.39% घटकर बंद हुए। विभिन्न सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बीएसई पर केवल एनर्जी, ऑयल एंड गैस, रियल्टी, इंडस्ट्रियल्स, पावर और कैपिटल गुड्स सेक्टर में गिरावट दर्ज हुई, जबकि अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए।
बीएसई में कुल 4,351 स्क्रिपों में ट्रेडिंग हुई, जिनमें से 2,338 में गिरावट और 1,841 में बढ़त देखने को मिली। 172 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं 9 शेयरों में केवल सेलर की मंदी वाली लोअर सर्किट और 10 शेयरों में केवल बायर की तेजी वाली अपर सर्किट लगी थी।
सेंसेक्स शामिल शेयरों में, मुख्य रूप से HCL टेक्नोलॉजी 4.32%, इंफोसिस 3.74%, TCS 1.99%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.54%, सन फार्मा 1.39%, टाइटन कंपनी 1.27%, SBI 1.02%, टेक महिंद्रा 0.87%, ICICI बैंक 0.82%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.71%, कोटक बैंक 0.70% और BEL 0.61% बढ़े थे, जबकि टाटा मोटर पैसेंजर 2.79%, मारुति सुज़ुकी 1.28%, अदाणी पोर्ट्स 0.83%, बजाज फाइनेंस 0.67%, एशियन पेंट्स 0.66%, NTPC 0.58% और ITC 0.54% घटे थे।
इंडेक्स आधारित सेंसेक्स, निफ्टी फ्यूचर में तेजी के साथ मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में लिवाली से निवेशकों की संपत्ति बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 3.2 लाख करोड़ बढ़कर 477.14 लाख करोड़ रुपये हो गया था। S&P BSE सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 20 में बढ़त और 10 में गिरावट दर्ज हुई।
बाजार की भविष्य की दिशा…. दोस्तों, भारतीय शेयर बाजार की भावी दिशा स्पष्ट रूप से सुधार और वृद्धि की ओर अग्रसर है। गोल्डमैन सैक्स द्वारा दिए गए सुधार के बाद, भारत की अर्थव्यवस्था में वैश्विक विश्वास मज़बूत हुआ है। मज़बूत आर्थिक ढाँचा, स्थिर नीतिगत परिवेश, नियंत्रित मुद्रास्फीति और आरबीआई की संतुलित ब्याज दर नीति निवेशकों का उत्साह बढ़ा रही है। आने वाले समय में, सरकार का बढ़ता पूंजीगत व्यय, बुनियादी ढाँचा विकास, विनिर्माण को समर्थन देने वाली “मेक इन इंडिया” पहल, साथ ही रक्षा, ऑटोमोबाइल और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में दिख रही तेज़ी बाजार को मज़बूत सहारा दे सकती है।
इसके साथ ही, कॉर्पोरेट आय और ईपीएस वृद्धि में सुधार के कारण निफ्टी और सेंसेक्स में सकारात्मक गति बनी रहने की संभावना प्रबल है। लंबी बिकवाली के बाद अब एफआईआई वापसी कर सकते हैं, क्योंकि मौजूदा मूल्यांकन स्तर अधिक आकर्षक हो गए हैं। वैश्विक मंदी का दबाव कम हो रहा है और अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरें स्थिर रखने की उम्मीद भी उभरते बाजारों के लिए अनुकूल है। बैंकिंग, गैर-बैंकिंग वित्तीय, रक्षा और तेल विपणन कंपनियों में मूल्य-आधारित वृद्धि देखी जा सकती है।
दिनांक 20.11.2025 शेयर बाजार में ट्रेडिंग के संबंध में…
- दिनांक 19.11.2025 पर निफ्टी फ्यूचर क्लोजिंग प्राइस @ 26071 पॉइंट पर :- अगले कारोबार के लिए संभवित निफ्टी फ्यूचर 26008 अंक के मजबूत स्टॉपलॉस के साथ सबसे महत्वपूर्ण स्तर 26108 – 26133 अंक को छू सकता है निफ्टी फ्यूचर में प्रतिक्रियात्मक के लिए 25880 रुपये का महत्वपूर्ण स्टॉपलॉस के साथ सावधानी की स्थिति….!!!
अब नजर डालते हैं फ्यूचर्स स्टॉक सम्बंधित मूवमेंट पर…!!
- हेवेल्स इंडिया ( 1445 ) :- कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की इस अग्रणी कंपनी के शेयर की कीमत फिलहाल 1414 रुपये के आसपास है। 1404 रुपये के सख्त स्टॉपलॉस के साथ यह स्टॉक 1463 से 1470 रुपये के आसपास इस शेयर का मूल्य स्तर दर्ज होने की संभावना है…!! 1477 रुपये पर तेजी का रुख दिखाएगा…!!
- टेक महिन्द्रा ( 1440 ) :- तकनीकी चार्ट के अनुसार 1424 रुपये के आसपास सकारात्मक ब्रेकआउट…!! 1417 रुपये के सपोर्ट से खरीदा जा सकने वाला यह स्टॉक 1454 रुपये से 1460 रुपये के आसपास मूल्य स्तर दर्ज करने की संभावना है…!!
- जेएसडबल्यु स्टील ( 1169 ) :- आयरन & स्टील सेक्टर के शेयर में 1183 रुपये से 1190 रुपये तक की शॉर्ट टर्म तेजी का रुख दिखाएगा, 1130 रुपये के अनुमानित सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
- अदानी ग्रीन ( 1068 ) :- पावर जनरेशन सेक्टर के शेयर में 1077 रुपये से 1090 रुपये तक की शॉर्ट टर्म तेजी का रुख दिखाएगा, 1047 रुपये के अनुमानित सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
- एसबीआई कार्ड्स ( 867 ) :- 10 रुपये का फेसवैल्यूका फंडामेंटल स्ट्रॉन्ग यह स्टॉक करीब 828 रुपये स्टॉप लॉस के साथ नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी सेक्टर के इस स्टॉक में लगभग 874 रुपये से 880 रुपये तक लक्ष्य की संभावना है…!!!
- एचसीएल टेक्नोलोजी ( 1661 ) :- तकनीकी चार्ट के कंप्यूटर – सॉफ्टवेयर और कंसल्टिंग सेक्टर के इस शेयर पर बिकवाली होने की संभावना के साथ 1644 रुपये से 1626 रुपये के आसपास मूल्य स्तर दर्ज की संभावना है । प्रतिक्रियात्मक के लिए 1700 रुपये का स्टॉपलॉस ध्यान में रखें…!!
- एक्सिस बैंक ( 1268 ) :- इस शेयर को 1288 रुपये के आसपास ओवरबोट स्थिति दर्ज करते हुए बिकवाली की संभावना के साथ इसकी कीमत 1250 रुपये से 1237 रुपये के मूल्य स्तर के आसपास की संभावना है…!!! 1294 रुपये के स्तर पर एक तेजी का माहोल..!!
- टाटा कन्ज्यूमर ( 1163 ) :- टी एंड कोफ़ी सेक्टर का यह स्टॉक 1194 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बेचकर 1147 रुपये से 1134 रुपये के मूल्य स्तर के आसपास की संभावना है…!!
- गोदरेज कन्ज्यूमर ( 1142 ) :- पर्सनल केर सेक्टर के इस शेयर को करीब 1173 रुपये स्टॉपलॉस के साथ बेचकर 1127 रुपये से 1115 रुपये का मूल्य स्तर दर्ज होने की संभावना है। ट्रेडिंग के लिए 1180 रुपये का सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
- स्टेट बैंक ( 981 ) :- इस शेयर को करीब 993 रुपये का स्टॉपलॉस के साथ बेचकर मूल्य स्तर प्राइस 967 रुपये से लेकर 960 रुपये तक रहने की संभावना है। 1003 रुपये पर तेजी का रुख दिखाएगा…!!!
By Ravi Bhatt – SEBI Registered Research Analyst – INH000012591 | Disclaimer – https://www.capsavaj.com/policies
Investment in securities market are subject to market risks Read Disclaimer and related all the documents carefully before investing, mentioned on www.nikhilbhatt.in