निवेशक मित्रों, आनंद में…!! दिनांक 11.09.2025 को…
बीएसई सेंसेक्स :- इंट्रा डे ट्रेडिंग की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स पिछले बंद 81,425 के मुकाबले 81,217 प्वाइंट पर खुलकर 81,216 प्वाइंट के निचले स्तर से नई खरीदारी द्वारा सेंसेक्स आधारित शेयरों में चरणबद्ध लिवाली का माहौल देखने को मिला… औसतन 425 प्वाइंट की मूवमेंट दर्ज कर भारतीय शेयर बाजार का सेंसेक्स 123 प्वाइंट की बढ़त के साथ 81,548 प्वाइंट के आसपास मजबूती से बंद हुआ..!!!
निफ्टी फ्यूचर :- इंट्रा डे ट्रेडिंग की शुरुआत में निफ्टी फ्यूचर पिछले बंद 25,072 के मुकाबले 25,049 प्वाइंट पर खुलकर 25,048 प्वाइंट के निचले स्तर से नई खरीदारी द्वारा निफ्टी फ्यूचर आधारित शेयरों में चरणबद्ध लिवाली का माहौल देखने को मिला… औसतन 71 प्वाइंट की मूवमेंट दर्ज कर निफ्टी फ्यूचर 32 प्वाइंट की बढ़त के साथ 25,104 प्वाइंट के आसपास मजबूती से बंद हुआ..!!!
स्थानीय / वैश्विक कारकों की बात करें तो…
जीएसटी दरों में कटौती के सकारात्मक असर और अमेरिका–भारत के बीच ट्रेड डील वार्ता फिर से शुरू होने की उम्मीद के चलते सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। अमेरिका के कड़े टैरिफ के मुकाबले भारत की कूटनीति काम कर गई हो ऐसा प्रतीत होता है। हाल ही में भारत, रूस, चीन की त्रिपक्षीय नजदीकी से ट्रंप पर दबाव पड़ा और उन्होंने भारत के प्रति नरम रुख अपनाया, जिस पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। इससे भारतीय शेयर बाजार में तेजी का दौर आगे बढ़ा। इसके साथ ही फिच द्वारा भारत की जीडीपी वृद्धि का वित्त वर्ष 2026 के लिए अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 6.7% करने का सकारात्मक असर दिखाई दिया।
करंसी मार्केट :- अमेरिका में घोषित होने वाले महंगाई के आंकड़े और अगले सप्ताह फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती संभावना के बीच अमेरिका में लेबर मार्केट कमजोर पड़ने से डॉलर पर दबाव आया। इसकी वजह से रुपए में मजबूती बनी रही। वहीं, कतर के दोहा पर इज़राइल के हमले और रूस पर और अधिक प्रतिबंधों की आशंका से कच्चे तेल में तेजी का रुख जारी रहा।
सैक्टर मूवमेंट :- बीएसई पर मिडकैप इंडेक्स 0.14% बढ़कर और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.01% घटकर बंद हुए। विभिन्न सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बीएसई पर केवल फोकस्ड आईटी, आईटी, ऑटो, कंज़्यूमर डिस्क्रेशनरी, टेक, कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी सेक्टर में गिरावट दर्ज हुई, जबकि अन्य सभी सेक्टरल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए।
मार्केट ब्रेड्थ :- बीएसई में कुल 4299 स्क्रिप्स में से 2022 गिरे और 2094 बढ़े, जबकि 183 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया। 7 शेयरों में केवल सेलर की मंदी वाली निचली सर्किट रही जबकि 12 शेयरों में केवल बायर की तेजी वाली ऊपरी सर्किट रही।
सेंसेक्स शेयरों की चाल :- बढ़ने वालों में मुख्यतः NTPC लि. 1.69%, एक्सिस बैंक 1.56%, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन 1.33%, ईटर्नल लि. 1.17%, भारती एयरटेल 1.17%, सन फार्मा 1.00%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 0.67%, एशियन पेंट्स 0.66% और ITC लि. 0.50% बढ़े। वहीं, गिरने वालों में इन्फोसिस लि. 1.51%, टाइटन कंपनी 1.09%, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.85%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.84%, BEL लि. 0.76%, ट्रेंट लि. 0.56%, टाटा मोटर्स 0.44%, लार्सन लि. 0.40% और टेक महिंद्रा 0.33% घटे।
मार्केट कैप :- इंडेक्स आधारित सेंसेक्स, निफ्टी फ्यूचर में बढ़त के साथ मिडकैप शेयरों की लिवाली से निवेशकों की संपत्ति बढ़ी। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.77 लाख करोड़ बढ़कर 457.22 लाख करोड़ रहा। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 16 कंपनियां बढ़ीं और 14 कंपनियां घटीं।
बाजार की भविष्य की दिशा…. दोस्तों, रेटिंग एजेंसी फिच ने भारत के आर्थिक विकास के अनुमान को 6.50% से संशोधित कर 6.90% कर दिया है, जो मज़बूत घरेलू माँग और उपभोग वृद्धि का संकेत है। बढ़ती आय और जीएसटी सुधारों से उपभोक्ता खर्च बढ़ेगा, जिससे खुदरा, उपभोक्ता वस्तुओं और सेवा क्षेत्रों के लिए अवसर पैदा होंगे। अच्छा मानसून खाद्य मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखेगा, जिससे बाज़ार को व्यापक समर्थन मिलेगा।
वैश्विक जीडीपी वृद्धि में मंदी और अमेरिका-भारत व्यापार संबंधों को लेकर अनिश्चितता निवेश की धारणा को कमज़ोर कर सकती है, लेकिन भारत के चीन और यूरोज़ोन की तुलना में एक मज़बूत विकास बाज़ार के रूप में उभरने की संभावना है। इसके अलावा, आरबीआई द्वारा रेपो दर में संभावित कटौती से तरलता में सुधार होगा, जो बैंकिंग और बुनियादी ढाँचा क्षेत्रों के लिए अनुकूल होगा। कुल मिलाकर, मज़बूत घरेलू माँग, उपभोग वृद्धि और व्यापक स्थिरता के बल पर भारतीय शेयर बाज़ार में निकट भविष्य में तेज़ी आने की संभावना है, हालाँकि वैश्विक कारक बाज़ार में कुछ अस्थिरता बनाए रखेंगे।
दिनांक 12.09.2025 शेयर बाजार में ट्रेडिंग के संबंध में…
- दिनांक 11.09.2025 पर निफ्टी फ्यूचर क्लोजिंग प्राइस @ 25104 पॉइंट पर :- अगले कारोबार के लिए संभवित निफ्टी फ्यूचर 25008 अंक के मजबूत स्टॉपलॉस के साथ सबसे महत्वपूर्ण स्तर 25173 – 25202 अंक को छू सकता है निफ्टी फ्यूचर में प्रतिक्रियात्मक के लिए 24939 रुपये का महत्वपूर्ण स्टॉपलॉस के साथ सावधानी की स्थिति….!!
अब नजर डालते हैं फ्यूचर्स स्टॉक सम्बंधित मूवमेंट पर…!!
- ओबेरॉय रियल्टी ( 1611 ) :- रेजिडेंशियल, कमर्शियल प्रोजेक्ट्स सेक्टर की इस अग्रणी कंपनी के शेयर की कीमत फिलहाल 1588 रुपये के आसपास है। 1573 रुपये के सख्त स्टॉपलॉस के साथ यह स्टॉक 1636 से 1644 रुपये के आसपास इस शेयर का मूल्य स्तर दर्ज होने की संभावना है…!! 1650 रुपये पर तेजी का रुख दिखाएगा…!!
- आईसीआईसीआई बैंक ( 1406 ) :- तकनीकी चार्ट के अनुसार 1383 रुपये के आसपास सकारात्मक ब्रेकआउट…!! 1370 रुपये के सपोर्ट से खरीदा जा सकने वाला यह स्टॉक 1434 रुपये से 1440 रुपये के आसपास मूल्य स्तर दर्ज करने की संभावना है…!!
- ओर्बिन्दो फार्मा ( 1117 ) :- फार्मा सेक्टर के शेयर में 1134 रुपये से 1140 रुपये तक की शॉर्ट टर्म तेजी का रुख दिखाएगा, 1080 रुपये के अनुमानित सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
- जिंदाल स्टील ( 1046 ) :- आयरन & स्टील सेक्टर के शेयर में 1063 रुपये से 1070 रुपये तक की शॉर्ट टर्म तेजी का रुख दिखाएगा, 1008 रुपये के अनुमानित सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
- अदानी ग्रीन ( 982 ) :- 10 रुपये का फेसवैल्यूका फंडामेंटल स्ट्रॉन्ग यह स्टॉक करीब 944 रुपये स्टॉप लॉस के साथ पावर जनरेशन सेक्टर के इस स्टॉक में लगभग 994 रुपये से 1003 रुपये तक लक्ष्य की संभावना है…!!!
- अदानी पोर्ट्स ( 1401 ) :- तकनीकी चार्ट के पोर्ट & पोर्ट सर्विस सेक्टर के इस शेयर पर बिकवाली होने की संभावना के साथ 1388 रुपये से 1373 रुपये के आसपास मूल्य स्तर दर्ज की संभावना है । प्रतिक्रियात्मक के लिए 1450 रुपये का स्टॉपलॉस ध्यान में रखें…!!
- रिलायंस इंडस्ट्रीज ( 1388 ) :- इस शेयर को 1404 रुपये के आसपास ओवरबोट स्थिति दर्ज करते हुए बिकवाली की संभावना के साथ इसकी कीमत 1364 रुपये से 1355 रुपये के मूल्य स्तर के आसपास की संभावना है…!!! 1414 रुपये के स्तर पर एक तेजी का माहोल..!!
- भारत फोर्ज ( 1215 ) :- ऑटो कॉम्पोनंट & इक्विपमेंट सेक्टर का यह स्टॉक 1250 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बेचकर 1197 रुपये से 1185 रुपये के मूल्य स्तर के आसपास की संभावना है…!!
- एक्सिस बैंक ( 1092 ) :- प्राइवेट बैंक सेक्टर के इस शेयर को करीब 1109 रुपये स्टॉपलॉस के साथ बेचकर 1077 रुपये से 1064 रुपये का मूल्य स्तर दर्ज होने की संभावना है। ट्रेडिंग के लिए 1120 रुपये का सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
- एचडीएफसी बैंक ( 968 ) :- इस शेयर को करीब 984 रुपये का स्टॉपलॉस के साथ बेचकर मूल्य स्तर प्राइस 950 रुपये से लेकर 933 रुपये तक रहने की संभावना है। 990 रुपये पर तेजी का रुख दिखाएगा…!!!
By Ravi Bhatt – SEBI Registered Research Analyst – INH000012591 | Disclaimer – https://www.capsavaj.com/policies
Investment in securities market are subject to market risks Read Disclaimer and related all the documents carefully before investing, mentioned on www.nikhilbhatt.in