निवेशक मित्रों, आनंद में…!! दिनांक 08.12.2025 को…
बीएसई सेंसेक्स :- इंट्रा-डे ट्रेडिंग की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स पिछले बंद 85,712 की तुलना में 85,624 अंक पर खुला और मुनाफावसूली वाली बिकवाली के बीच 84,875 अंक के निचले स्तर तक देखा गया। सेंसेक्स आधारित शेयरों में चरणबद्ध बिकवाली का माहौल देखने को मिला… दिन भर में औसतन 847 अंकों की मूवमेंट दर्ज करते हुए भारतीय शेयर बाज़ार का सेंसेक्स 609 अंकों की गिरावट के साथ 85,102 अंक पर बंद हुआ…!!!
निफ्टी फ्यूचर :- इंट्रा-डे ट्रेडिंग की शुरुआत में निफ्टी फ्यूचर पिछले बंद 26,333 की तुलना में 26,325 अंक पर खुला और स्टॉक-विशिष्ट कमजोरी दर्ज करते हुए 26,030 अंक के निचले स्तर तक देखा गया। निफ्टी फ्यूचर आधारित शेयरों में चरणबद्ध बिकवाली का माहौल देखने को मिला… औसतन 295 अंकों की मूवमेंट के साथ निफ्टी फ्यूचर 268 अंकों की गिरावट के साथ 26,064 अंक पर बंद हुआ…!!!
स्थानीय / वैश्विक कारकों की बात करें तो…
भारतीय रुपये में पिछले दिनों अमेरिकी डॉलर के मुकाबले जारी रिकॉर्ड गिरावट रुकने और रुपये के रिकवर होने के साथ-साथ अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में खींचतान के बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के बाद भारत–रूस के बीच बड़े ऐतिहासिक व्यापार और रक्षा सौदे की उम्मीद ने पिछले सप्ताह के अंत में भारतीय शेयर बाज़ार पर सकारात्मक असर डाला था। हालांकि, आज सप्ताह के पहले दिन बाज़ार में आए उछाल पर मुनाफावसूली हावी रही, जिससे भारतीय शेयर बाज़ार उल्लेखनीय गिरावट के साथ बंद हुआ।
आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में केंद्रीय बैंक द्वारा महंगाई से अधिक आर्थिक वृद्धि को समर्थन देने पर जोर देने के संकेत और इसके तहत 0.25% ब्याज दर में कटौती से अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने की संभावना के बावजूद, विशेषज्ञों द्वारा शेयर बाज़ार में सीमित लाभ की आशंका जताए जाने से आज फंडों की भारी बिकवाली देखने मिली।
करंसी मार्केट की बात करें तो, आयातकों की ओर से डॉलर की मजबूत मांग जारी रहने के कारण सोमवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर पड़ा, जबकि क्रूड ऑयल की कीमतों में भी मजबूती देखने को मिली।
सैक्टर मूवमेंट… बीएसई पर मिडकैप इंडेक्स 1.73% और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.20% की गिरावट के साथ बंद हुए। विभिन्न सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बीएसई पर सर्विसेज, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, टेलीकम्युनिकेशन, इंडस्ट्रियल्स, यूटिलिटीज, मेटल और पावर सेक्टर में खासा दबाव देखने मिला, जबकि अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए।
बीएसई में कुल 4,496 स्क्रिप्स में से 3,348 में गिरावट, 950 में बढ़त और 198 में कोई बदलाव नहीं देखा गया। वहीं 5 शेयरों में केवल सेलर की निचली सर्किट और 12 शेयरों में केवल बायर की ऊपरी सर्किट देखने को मिली।
सेंसेक्स शामिल शेयरों में टेक महिंद्रा 1.40%, एचसीएल टेक्नोलॉजी 0.31% और रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.11% बढ़े, एचडीएफसी बैंक स्थिर रहा। जबकि प्रमुख रूप से बीईएल 4.97%, ईटर्नल लिमिटेड 2.45%, ट्रेंट लिमिटेड 2.35%, टाटा स्टील 2.18%, बजाज फाइनेंस 2.12%, अदाणी पोर्ट्स 1.98%, बजाज फिनसर्व 1.82%, पावर ग्रिड 1.69%, स्टेट बैंक 1.58% और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल 1.53% गिरे।
इंडेक्स आधारित सेंसेक्स और निफ्टी फ्यूचर में गिरावट के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भारी बिकवाली के कारण निवेशकों की संपत्ति बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन में 6.77 लाख करोड़ की कमी के साथ 464.19 लाख करोड़ रह गई। एस&पी बीएसई सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 4 बढ़ीं और 26 कंपनियों में गिरावट दर्ज हुई।
बाजार की भविष्य की दिशा…. दोस्तों, RBI के 0.25% रेपो रेट में कटौती और महंगाई के कम आउटलुक से घरेलू सेगमेंट, खासकर बैंकिंग, ऑटो, रियल एस्टेट और इंटरेस्ट-सेंसिटिव सेक्टर्स में पॉजिटिव मोमेंटम आएगा। महंगाई का दबाव कम होने और लिक्विडिटी में आसानी से मार्केट को सपोर्ट मिलेगा। इंडेक्स में रिकवरी जारी रहने की संभावना है क्योंकि लार्ज-कैप स्टॉक्स में वैल्यूएशन ज़्यादा स्टेबल हैं और इंश्योरेंस, PSU बैंक, कैपिटल गुड्स और डिफेंस जैसे सेक्टर्स में फंड फ्लो मजबूत है। रूस-भारत बाइलेटरल ट्रेड ग्रोथ, इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स में सहयोग और पुतिन के दौरे के बाद स्ट्रेटेजिक घोषणाएं मार्केट में सेंटिमेंट को और मजबूत करेंगी। लेकिन ग्लोबल फ्रंट पर रिस्की सिचुएशन मार्केट के लिए एक बड़ी चिंता है।
ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन की भारतीय सामान पर 50% टैरिफ की धमकी, रूस-भारत संबंधों पर अमेरिका की संभावित प्रतिक्रिया और FPIs की चल रही सेलिंग से मार्केट में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। रुपया 90/$ को छूने से इंपोर्ट पर निर्भर सेक्टर्स पर दबाव बढ़ेगा, जबकि एक्सपोर्ट पर निर्भर सेक्टर्स को स्वाभाविक रूप से फायदा होगा। स्मॉल-मिड कैप्स में जरूरी वैल्यूएशन-करेक्शन जारी रहने की संभावना है, इसलिए इन्वेस्टर्स के लिए स्टॉक-स्पेसिफिक व्यू ज्यादा महत्वपूर्ण होगा। कुल मिलाकर, मार्केट की मौजूदा दिशा ‘स्ट्रक्चरल रूप से पॉजिटिव’ है, लेकिन शॉर्ट-टर्म ट्रेंड ग्लोबल पॉलिटिकल फैसलों, डॉलर-रुपये की चाल और FPI सेंटिमेंट से तय होगा।
दिनांक 09.12.2025 शेयर बाजार में ट्रेडिंग के संबंध में…
- दिनांक 08.12.2025 पर निफ्टी फ्यूचर क्लोजिंग प्राइस @ 26064 पॉइंट पर :- अगले कारोबार के लिए संभवित निफ्टी फ्यूचर 26173 अंक के मजबूत स्टॉपलॉस के साथ सबसे महत्वपूर्ण स्तर 26008 – 25979 अंक को छू सकता है निफ्टी फ्यूचर में प्रतिक्रियात्मक के लिए 26202 रुपये का महत्वपूर्ण स्टॉपलॉस के साथ सावधानी की स्थिति….!!!
अब नजर डालते हैं फ्यूचर्स स्टॉक सम्बंधित मूवमेंट पर…!!
- अदानी पोर्ट्स ( 1485 ) :- पोर्ट & पोर्ट सर्विस सेक्टर की इस अग्रणी कंपनी के शेयर की कीमत फिलहाल 1470 रुपये के आसपास है। 1463 रुपये के सख्त स्टॉपलॉस के साथ यह स्टॉक 1489 से 1494 रुपये के आसपास इस शेयर का मूल्य स्तर दर्ज होने की संभावना है…!! 1500 रुपये पर तेजी का रुख दिखाएगा…!!
- आईसीआईसीआई बैंक ( 1393 ) :- तकनीकी चार्ट के अनुसार 1378 रुपये के आसपास सकारात्मक ब्रेकआउट…!! 1370 रुपये के सपोर्ट से खरीदा जा सकने वाला यह स्टॉक 1400 रुपये से 1408 रुपये के आसपास मूल्य स्तर दर्ज करने की संभावना है…!!
- टाटा कन्ज्यूमर ( 1149 ) :- टी & कोफीसेक्टर के शेयर में 1123 रुपये से 1114 रुपये तक की शॉर्ट टर्म तेजी का रुख दिखाएगा, 1170 रुपये के अनुमानित सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
- अदानी एनर्जी ( 964 ) :- पावर डीस्ट्रिब्युशनसेक्टर के शेयर में 972 रुपये से 980 रुपये तक की शॉर्ट टर्म तेजी का रुख दिखाएगा, 933 रुपये के अनुमानित सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
- जिंदल स्टील ( 999 ) :- 01 रुपये का फेसवैल्यूका फंडामेंटल स्ट्रॉन्ग यह स्टॉक करीब 970 रुपये स्टॉप लॉस के साथ आयर्न & स्टील सेक्टर के इस स्टॉक में लगभग 1012 रुपये से 1019 रुपये तक लक्ष्य की संभावना है…!!!
- टेक महिंद्रा ( 1594 ) :- तकनीकी चार्ट के कंप्यूटर – सॉफ्टवेयर और कंसल्टिंग सेक्टर के इस शेयर पर बिकवाली होने की संभावना के साथ 1580 रुपये से 1573 रुपये के आसपास मूल्य स्तर दर्ज की संभावना है । प्रतिक्रियात्मक के लिए 1616 रुपये का स्टॉपलॉस ध्यान में रखें…!!
- वोल्टास लि. ( 1313 ) :- इस शेयर को 1338 रुपये के आसपास ओवरबोट स्थिति दर्ज करते हुए बिकवाली की संभावना के साथ इसकी कीमत 1297 रुपये से 1290 रुपये के मूल्य स्तर के आसपास की संभावना है…!!! 1344 रुपये के स्तर पर एक तेजी का माहोल..!!
- गोदरेज कन्ज्यूमर ( 1124 ) :- पर्सनल केरसेक्टर का यह स्टॉक 1150 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बेचकर 1113 रुपये से 1108 रुपये के मूल्य स्तर के आसपास की संभावना है…!!
- एचडीएफसी बैंक ( 1006 ) :- प्राइवेट बैंकसेक्टर के इस शेयर को करीब 1023 रुपये स्टॉपलॉस के साथ बेचकर 996 रुपये से 989 रुपये का मूल्य स्तर दर्ज होने की संभावना है। ट्रेडिंग के लिए 1030 रुपये का सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
- स्टेट बैंक ( 957 ) :- इस शेयर को करीब 976 रुपये का स्टॉपलॉस के साथ बेचकर मूल्य स्तर प्राइस 948 रुपये से लेकर 940 रुपये तक रहने की संभावना है। 983 रुपये पर तेजी का रुख दिखाएगा…!!!
By Ravi Bhatt – SEBI Registered Research Analyst – INH000012591 | Disclaimer – https://www.capsavaj.com/policies
Investment in securities market are subject to market risks Read Disclaimer and related all the documents carefully before investing, mentioned on www.nikhilbhatt.in