भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति की हालिया बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव किए बिना इसे 5.5% पर बनाए रखने का निर्णय लिया है। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि त्योहारों के मौसम के बावजूद ईएमआई में कोई राहत नहीं मिलेगी।
बाज़ार में पहले यह उम्मीद जताई जा रही थी कि फेस्टिवल सीज़न में ब्याज दरों में कटौती हो सकती है, लेकिन मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए RBI ने दरें यथावत रखने का निर्णय लिया। इस फैसले पर MPC के सभी छह सदस्य सहमत रहे। इसके साथ ही SDF दर 5.25% और MSF दर 5.75% पर भी कोई बदलाव नहीं किया गया। वहीं, RBI ने भारत की GDP वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.8% कर दिया है।