मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET SS काउंसलिंग 2026 के पहले चरण के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। सुपर स्पेशियलिटी कोर्स में प्रवेश के लिए पात्र उम्मीदवार mcc.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
राउंड-1 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 तय की गई है। वहीं चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 11 मार्च से 16 मार्च 2026 तक चलेगी। चॉइस लॉकिंग 16 मार्च को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक की जा सकेगी।
सीट आवंटन प्रक्रिया 17 मार्च 2026 को पूरी होगी और 18 मार्च 2026 को परिणाम घोषित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, वे 19 से 25 मार्च 2026 के बीच संबंधित संस्थान में रिपोर्ट कर सकते हैं।
उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जा सकते हैं।