भारतीय कमोडिटी बाजार (MCX) के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहा। चांदी के भावों ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए नई ऑल-टाइम हाई स्तर को छू लिया है। जबरदस्त तेजी के चलते चांदी का भाव 20.14 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गया है। चांदी के साथ-साथ सोने में भी उल्लेखनीय बढ़त दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
चांदी में ऐतिहासिक उछाल :
ताजा आंकड़ों के अनुसार, MCX पर चांदी के मार्च 2026 वायदा भाव में 6,061 रुपये की मजबूत तेजी दर्ज की गई है, जो 2.91 प्रतिशत की बढ़त को दर्शाती है। इस तेजी के साथ चांदी का भाव 2,14,500 रुपये प्रति किलोग्राम की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है।
सोने ने भी दर्ज की नई ऊंचाई :
चांदी के साथ-साथ सोने के भावों में भी मजबूत तेजी देखने को मिली है। सोने के फरवरी 2026 वायदा भाव में 1,429 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है, जो 1.06 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है। इस तेजी के साथ सोने का भाव 1,35,625 रुपये प्रति 10 ग्राम की ऊंची सतह पर पहुंच गया है।
तेजी के प्रमुख कारण :
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता, डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी और औद्योगिक मांग में वृद्धि के कारण कीमती धातुओं के भावों में यह रिकॉर्डतोड़ तेजी देखने को मिल रही है। सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोना और चांदी की ओर निवेशकों का रुझान बढ़ने से बुलियन बाजार में जोरदार खरीदारी हो रही है।