एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर रहे टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मैदान के साथ-साथ एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक मॉडल ने अपने हाथ पर 33 नंबर लिखा है। बता दें कि ये वही नंबर है जो हार्दिक की जर्सी पर रहता है। तस्वीर में एक शख्स भी झलक रहा है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि वह हार्दिक पंड्या ही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मॉडल का नाम माहिका शर्मा है। चर्चा यह भी है कि हार्दिक का जैस्मिन वालिया के साथ रिश्ता खत्म हो चुका है और अब वह माहिका के करीब हैं।
कौन हैं माहिका शर्मा?
माहिका शर्मा एक ग्लैमरस मॉडल हैं, जिन्होंने पिछले कुछ सालों में फैशन इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। मॉडलिंग से पहले उन्होंने इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में डिग्री हासिल की। वह कई म्यूजिक वीडियोज और एड कैंपेन का हिस्सा रह चुकी हैं। साथ ही मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे और तरुण तहिलियानी जैसे नामी डिज़ाइनर्स के साथ काम कर चुकी हैं। साल 2024 में उन्हें इंडियन फैशन अवॉर्ड्स में ‘मॉडल ऑफ द ईयर’ का खिताब भी मिल चुका है।

हार्दिक की तरह कॉन्फिडेंट माहिका
जिस तरह हार्दिक मुश्किल हालात में भी अपने आत्मविश्वास से गेम का पासा पलट देते हैं, वैसी ही शख्सियत माहिका की भी मानी जाती है। 2024 में एक फैशन शो के दौरान उनकी आंखों में एलर्जी की समस्या हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने रैंप वॉक पूरी की। एक और मौके पर उनकी हील टूट गई थी, फिर भी वह बिना घबराए वॉक करती रहीं।
हार्दिक की पर्सनल लाइफ पर एक नज़र
हाल ही में हार्दिक पंड्या का उनकी पत्नी नताशा स्टानकोविक से तलाक हुआ था। इसके बाद उनका नाम ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया के साथ जुड़ा, जिन्हें कई बार हार्दिक के मैचों में स्टेडियम में देखा गया। हालांकि अब चर्चा का विषय बन गई हैं माहिका शर्मा, जिनके साथ हार्दिक के रिलेशनशिप की खबरें तेज़ी से वायरल हो रही हैं।