भारतीय कला जगत में एक नया रिकॉर्ड बन गया है। राजा रवि वर्मा की प्रसिद्ध पेंटिंग ‘यशोदा और कृष्ण’ नीलामी में ₹167 करोड़ में बिकी है। यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय पेंटिंग बन गई है।
इस ऐतिहासिक पेंटिंग को खरीदा है सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन और प्रमुख उद्योगपति साइरस पूनावाला ने।
‘यशोदा और कृष्ण’ पेंटिंग में भगवान कृष्ण को मां यशोदा के साथ दिखाया गया है। राजा रवि वर्मा की इस कृति को भारतीय कला प्रेमी लंबे समय से बहुत खास मानते आए हैं।
साइरस पूनावाला ने इस पेंटिंग को खरीदकर अपनी कला संग्रह में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि यह पेंटिंग भारतीय संस्कृति और विरासत का अनमोल हिस्सा है।
यह नीलामी भारतीय कला बाजार के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुई है। इससे पहले किसी भी भारतीय कलाकृति की इतनी ऊंची कीमत नहीं लगी थी।