पहली तिमाही में 7.8% की वृद्धि दर्ज होने के बावजूद, एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5% की दर से बढ़ सकती है। पहले यह अनुमान 7% था, लेकिन अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 50% टैरिफ लगाने से यह अनुमान घटाया गया है। ADB का मानना है कि निर्यात में गिरावट से 2025-26 और 2026-27 दोनों वर्षों में GDP वृद्धि पर असर पड़ेगा।
खासतौर पर शुद्ध निर्यात अपेक्षा से कम रहेगा। साथ ही हाल ही में किए गए GST कटौती से कर राजस्व घटेगा और खर्च के स्तर बने रहने से राजकोषीय घाटा 4.4% के अनुमान से अधिक रह सकता है। हालांकि यह घाटा 2025-26 में दर्ज 4.7% से कम रहेगा। चालू खाता घाटा भी बढ़कर 2025-26 में 0.9% और 2026-27 में 1.1% तक पहुंचने की संभावना है।