निवेशक मित्रों, आनंद में…!! दिनांक 09.10.2025 को…
बीएसई सेंसेक्स: इंट्रा-डे ट्रेडिंग की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 81,773 अंकों के मुकाबले 81,900 अंकों के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 81,667 अंकों के निचले स्तर तक फिसला, लेकिन इसके बाद नए निवेश और चरणबद्ध खरीदारी के चलते सेंसेक्स आधारित शेयरों में मजबूती देखी गई। पूरे दिन में लगभग 580 अंकों की हलचल दर्ज करते हुए सेंसेक्स 398 अंकों की बढ़त के साथ 82,172 अंकों के आसपास मजबूती से बंद हुआ।
निफ्टी फ्यूचर: निफ्टी फ्यूचर की शुरुआत पिछले बंद 25,120 अंकों के मुकाबले 25,150 अंकों पर हुई। शुरुआती कारोबार में यह 25,124 अंकों तक नीचे गया, लेकिन बाद में नए निवेश से निफ्टी फ्यूचर आधारित शेयरों में खरीदी का माहौल बना। लगभग 167 अंकों की मूवमेंट के बाद निफ्टी फ्यूचर 153 अंकों की बढ़त के साथ 25,273 अंकों पर बंद हुआ।
स्थानीय और वैश्विक कारक: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में इंडेक्स आधारित तेजी देखी गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अक्टूबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद, डॉलर के कमजोर होने और भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट को यथावत रखने के बावजूद कॉरपोरेट इंडिया के लिए प्रोत्साहक कदमों की सकारात्मक असर से बाजार में तेजी बनी रही। इसके अलावा ट्रंप प्रशासन द्वारा बड़ी फार्मा कंपनियों पर 100% टैरिफ फिलहाल स्थगित किए जाने से निवेशक भावना में सुधार हुआ।
देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के कई प्रोजेक्ट आकार ले रहे हैं, जिससे मेटल की मांग बढ़ने की उम्मीद है। वैश्विक निर्यात मांग में सुधार की संभावना के चलते फंडों ने खरीदारी की। साथ ही, प्राइमरी मार्केट में जारी मेगा IPO की लहर के बाद सेकेंडरी मार्केट में फिर से लिक्विडिटी लौटने की उम्मीद पर निवेशकों और फंडों ने बड़े पैमाने पर खरीदारी की।
करेंसी और कमोडिटी मार्केट: अमेरिका में सरकारी शटडाउन को एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है, जिससे वहां की अर्थव्यवस्था पर असर को लेकर चिंता बढ़ी है। शटडाउन के कारण प्रमुख आर्थिक आंकड़ों के जारी होने में देरी हो रही है, जिससे फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इन कारणों से गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया कमजोर हुआ। वहीं, अमेरिका के प्रमुख डिलीवरी केंद्रों पर WTI क्रूड ऑयल के भंडार घटने की रिपोर्ट से कच्चे तेल के दामों में उछाल आया।
सेक्टोरल मूवमेंट: बीएसई पर मिडकैप इंडेक्स 0.75% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.18% बढ़कर बंद हुए। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बीएसई मेटल 2.16%, कमोडिटीज 1.34%, फोकस्ड आईटी 1.13%, आईटी 1.02%, सर्विसेज 0.87%, हेल्थकेयर 0.84%, कैपिटल गुड्स 0.78%, टेक 0.76%, रियल्टी 0.74%, पावर 0.63% और इंडस्ट्रियल्स व यूटिलिटीज 0.61% तक बढ़े। लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।
बीएसई में कुल 4,355 शेयरों में ट्रेडिंग हुई, जिनमें से 2,099 शेयर बढ़े, 2,080 गिरे और 176 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 7 शेयर निचले सर्किट पर और 3 शेयर ऊपरी सर्किट पर बंद हुए।
सेंसेक्स के प्रमुख बढ़त वाले शेयर: टाटा स्टील 2.65%, एचसीएल टेक्नोलॉजी 2.21%, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.68%, सन फार्मा 1.64%, बीईएल 1.42%, टाटा कंसल्टेंसी 1.16%, लार्सन एंड टुब्रो 1.11%, ईटर्नल लिमिटेड 1.11% और कोटक बैंक 1.04% की बढ़त में रहे।
वहीं, एक्सिस बैंक 0.90%, टाइटन लिमिटेड 0.44%, मारुति सुजुकी 0.21%, टाटा मोटर्स 0.18%, एचडीएफसी बैंक 0.16% और भारती एयरटेल 0.08% की मामूली गिरावट में रहे।
निवेशकों की संपत्ति में बढ़ोतरी: सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हुई खरीदारी से निवेशकों की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैप 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 460.40 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 24 कंपनियां बढ़ीं जबकि 6 कंपनियां गिरावट में रहीं।
बाजार की भविष्य की दिशा…. दोस्तों, कैलेंडर वर्ष 2025 में म्यूचुअल फंडों द्वारा शुद्ध इक्विटी निवेश 4 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। इस साल अब तक घरेलू फंड मैनेजरों ने घरेलू इक्विटी में कुल 4.02 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है। पिछले साल 4.3 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड निवेश के बाद, अगर मौजूदा रफ्तार जारी रही, तो फंड हाउस 5 लाख करोड़ रुपये के स्तर तक पहुँच सकते हैं। यह साल म्यूचुअल फंडों के लिए इक्विटी खरीदारी का लगातार पाँचवाँ साल है। कोरोना के बाद मिले मजबूत रिटर्न से निवेशकों का भरोसा बरकरार है। एसआईपी के जरिए निवेश प्रवाह भी मजबूत बना हुआ है। जनवरी से अगस्त 2025 के दौरान एसआईपी के जरिए कुल 2.2 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जिसमें से लगभग 90% फंड इक्विटी योजनाओं में लगाया गया है।
गौरतलब है कि सुस्त बाजार हालात और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की बिकवाली के बीच भी म्यूचुअल फंडों का निवेश प्रवाह जारी रहा है। विदेशी निवेशकों ने इस साल भारतीय बाजार से 1.6 लाख करोड़ रुपये निकाले हैं। घरेलू फंड हाउसों के इस मज़बूत निवेश ने विदेशी बिकवाली के दबाव को संतुलित किया है, जिससे बाज़ार में बड़ी गिरावट को रोकने में मदद मिली है। पिछली मंदी के दौरान खुदरा निवेशकों का भरोसा बरकरार रहा था, लेकिन दीर्घकालिक कमज़ोरी से धारणा प्रभावित हो सकती है। यह तथ्य कि अस्थिरता और अल्पकालिक गिरावट के बीच भी निवेशकों का भरोसा बरकरार है, बाज़ार के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
दिनांक 10.10.2025 शेयर बाजार में ट्रेडिंग के संबंध में…
- दिनांक 09.10.2025 पर निफ्टी फ्यूचर क्लोजिंग प्राइस @ 25273 पॉइंट पर :- अगले कारोबार के लिए संभवित निफ्टी फ्यूचर 25088 अंक के मजबूत स्टॉपलॉस के साथ सबसे महत्वपूर्ण स्तर 25303 – 25373 अंक को छू सकता है निफ्टी फ्यूचर में प्रतिक्रियात्मक के लिए 25008 रुपये का महत्वपूर्ण स्टॉपलॉस के साथ सावधानी की स्थिति….!!!
अब नजर डालते हैं फ्यूचर्स स्टॉक सम्बंधित मूवमेंट पर…!!
- ग्लेनमार्क फार्मा ( 1948 ) :- फार्मा सेक्टर की इस अग्रणी कंपनी के शेयर की कीमत फिलहाल 1930 रुपये के आसपास है। 1919 रुपये के सख्त स्टॉपलॉस के साथ यह स्टॉक 1964 से 1973 रुपये के आसपास इस शेयर का मूल्य स्तर दर्ज होने की संभावना है…!! 1980 रुपये पर तेजी का रुख दिखाएगा…!!
- हेवेल्स इंडिया ( 1492 ) :- तकनीकी चार्ट के अनुसार 1464 रुपये के आसपास सकारात्मक ब्रेकआउट…!! 1447 रुपये के सपोर्ट से खरीदा जा सकने वाला यह स्टॉक 1503 रुपये से 1517 रुपये के आसपास मूल्य स्तर दर्ज करने की संभावना है…!!
- भारत फोर्ज ( 1207 ) :- ऑटो कॉम्पोनंट & इक्विपमेंट सेक्टर के शेयर में 1223 रुपये से 1230 रुपये तक की शॉर्ट टर्म तेजी का रुख दिखाएगा, 1175 रुपये के अनुमानित सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
- गोदरेज कन्ज्यूमर ( 1132 ) :- पर्सनल केर सेक्टर के शेयर में 1147 रुपये से 1154 रुपये तक की शॉर्ट टर्म तेजी का रुख दिखाएगा, 1094 रुपये के अनुमानित सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
- जिंदल स्टील ( 1041 ) :- 01 रुपये का फेसवैल्यूका फंडामेंटल स्ट्रॉन्ग यह स्टॉक करीब 1008 रुपये स्टॉप लॉस के साथ आयरन & स्टील सेक्टर के इस स्टॉक में लगभग 1056 रुपये से 1065 रुपये तक लक्ष्य की संभावना है…!!!
- सिप्ला लि. ( 1516 ) :- तकनीकी चार्ट के फार्मा सेक्टर के इस शेयर पर बिकवाली होने की संभावना के साथ 1503 रुपये से 1494 रुपये के आसपास मूल्य स्तर दर्ज की संभावना है । प्रतिक्रियात्मक के लिए 1550 रुपये का स्टॉपलॉस ध्यान में रखें…!!
- टेक महिंद्रा ( 1459 ) :- इस शेयर को 1488 रुपये के आसपास ओवरबोट स्थिति दर्ज करते हुए बिकवाली की संभावना के साथ इसकी कीमत 1444 रुपये से 1430 रुपये के मूल्य स्तर के आसपास की संभावना है…!!! 1494 रुपये के स्तर पर एक तेजी का माहोल..!!
- आईसीआईसीआई बैंक ( 1379 ) :- प्राइवेट बैंक सेक्टर का यह स्टॉक 1422 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बेचकर 1366 रुपये से 1355 रुपये के मूल्य स्तर के आसपास की संभावना है…!!
- अदानी ग्रीन ( 1057 ) :- पावर जनरेशन सेक्टर के इस शेयर को करीब 1078 रुपये स्टॉपलॉस के साथ बेचकर 1044 रुपये से 1030 रुपये का मूल्य स्तर दर्ज होने की संभावना है। ट्रेडिंग के लिए 1084 रुपये का सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
- एसबीआई कार्ड्स ( 910 ) :- इस शेयर को करीब 937 रुपये का स्टॉपलॉस के साथ बेचकर मूल्य स्तर प्राइस 898 रुपये से लेकर 887 रुपये तक रहने की संभावना है। 944 रुपये पर तेजी का रुख दिखाएगा…!!!
By Ravi Bhatt – SEBI Registered Research Analyst – INH000012591 | Disclaimer – https://www.capsavaj.com/policies
Investment in securities market are subject to market risks Read Disclaimer and related all the documents carefully before investing, mentioned on www.nikhilbhatt.in