मूडीज़ रेटिंग्स ने भारत की दीर्घकालिक स्थानीय और विदेशी मुद्रा जारीकर्ता रेटिंग ‘Baa3’ पर बरकरार रखी है और आउटलुक को भी “स्थिर” बनाए रखा है। एजेंसी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था का आकार बड़ा है, वृद्धि मजबूत है और विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति अच्छी है। मूडीज़ ने यह भी कहा कि भारत का क्रेडिट प्रोफ़ाइल मजबूत है क्योंकि घरेलू बाज़ार विशाल है और अनुकूल जनसांख्यिकीय रुझानों से ग्रोथ की संभावना अधिक है।
हालांकि GST में कटौती से आय घट सकती है और अमेरिकी टैरिफ के साथ वैश्विक नीतिगत कदम मध्यम से दीर्घकालिक विकास पर दबाव डाल सकते हैं। फिर भी मजबूत GDP वृद्धि और चरणबद्ध राजकोषीय अनुशासन से सरकारी कर्ज़ का बोझ धीरे-धीरे घटेगा। अन्य रेटिंग्स—जैसे शॉर्ट-टर्म लोकल करेंसी ‘P-3’, लॉन्ग-टर्म लोकल करेंसी बॉन्ड सीलिंग ‘A2’ और लॉन्ग-टर्म फॉरेन करेंसी बॉन्ड सीलिंग ‘A3’—भी यथावत रखे गए हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में S&P ग्लोबल ने भी 18 साल बाद भारत की सॉवरेन रेटिंग अपग्रेड कर ‘BBB’ की थी।