निवेशक मित्रों, आनंद में…!! दिनांक 19.09.2025 को
बीएसई सेंसेक्स – पिछले बंद 83,013 अंकों की तुलना में सेंसेक्स 82,946 पर खुला और मुनाफावसूली की बिकवाली के दबाव में यह 82,485 तक नीचे गया। दिनभर में औसतन 492 अंकों की हलचल दर्ज हुई और अंततः सेंसेक्स 387 अंकों की गिरावट के साथ 82,626 पर बंद हुआ।
निफ़्टी फ्यूचर – पिछले बंद 25,510 के मुकाबले निफ़्टी फ्यूचर 25,474 पर खुला। कारोबार के दौरान इसमें स्टॉक-विशिष्ट दबाव देखा गया और यह 25,352 तक नीचे आया। औसतन 137 अंकों की हलचल के बाद निफ़्टी फ्यूचर 99 अंकों की गिरावट दर्ज करते हुए 25,411 पर बंद हुआ।
स्थानीय और वैश्विक कारक – भारत, रूस और चीन के बीच मजबूत होते संबंधों के बीच ट्रंप सरकार ने भारत के साथ व्यापार समझौते पर सक्रिय वार्ता शुरू की है। साथ ही, भारत में जीएसटी कटौती जैसे सकारात्मक कदम और यूरोपीय देशों के सहयोग ने सप्ताह की शुरुआत में बाज़ार को सहारा दिया था। लेकिन सप्ताहांत आते-आते फंड हाउसों द्वारा मुनाफावसूली की वजह से गिरावट दर्ज हुई। वैश्विक स्तर पर ट्रंप द्वारा यूरोपीय संघ से भारत पर 100% टैरिफ लगाने की अपील, यूक्रेन-रूस युद्ध, इज़राइल-हमास संघर्ष और नेपाल व फ्रांस में आंतरिक अशांति ने निवेशक भावनाओं को प्रभावित किया और बाज़ार पर नकारात्मक असर पड़ा।
करेंसी और कमोडिटी – अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा 0.25% की दर कटौती और वर्ष के अंत तक और कटौती के संकेत मिलने के बाद डॉलर इंडेक्स में रिकवरी देखी गई, जिससे रुपये पर दबाव आया। वहीं, अमेरिका में क्रूड ऑयल का स्टॉक घटने से तेल की कीमतों में सुधार का रुझान रहा।
सेक्टोरल मूवमेंट – बीएसई पर मिडकैप इंडेक्स 0.09% गिरा जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.16% बढ़ा। यूटिलिटीज़, पावर, रियल्टी, टेलीकॉम, मेटल, एनर्जी, हेल्थकेयर, सर्विसेज़ और कैपिटल गुड्स जैसे क्षेत्रों में मजबूती रही, जबकि अन्य सेक्टर दबाव में रहे।
मार्केट ब्रेड्थ – कुल 4,325 ट्रेड हुई कंपनियों में से 2,134 शेयर बढ़े, 2,001 गिरे और 190 अपरिवर्तित रहे। 6 शेयर निचली सर्किट पर और 3 शेयर ऊपरी सर्किट पर बंद हुए।
प्रमुख शेयर – सेंसेक्स के घटक शेयरों में अडानी पोर्ट्स (1.09%), भारती एयरटेल (1.05%), एसबीआई (0.91%), एनटीपीसी (0.55%) और सन फार्मा (0.43%) में बढ़त दर्ज की गई। वहीं एचसीएल टेक (–1.76%), आईसीआईसीआई बैंक (–1.32%), टाइटन (–1.26%), ट्रेंट (–1.26%) और कोटक बैंक (–1.16%) में गिरावट देखी गई।
मार्केट कैपिटलाइज़ेशन – इंडेक्स आधारित गिरावट के बावजूद स्मॉलकैप और लार्जकैप शेयरों की खरीदारी से निवेशकों की संपत्ति 0.59 लाख करोड़ बढ़कर 466.32 लाख करोड़ रुपये हो गई। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 11 बढ़त और 19 गिरावट के साथ बंद हुईं।
बाजार की भविष्य की दिशा…. दोस्तों, आर्थिक गतिविधियों में इस तरह की तेज़ी से कॉर्पोरेट आय और लाभप्रदता में वृद्धि हो सकती है, जिससे शेयर बाज़ार में तेज़ी बरकरार रहने की संभावना है। निर्यात ऑर्डरों में 14 महीने का उच्चतम स्तर विदेशी बाज़ारों से मज़बूत समर्थन का संकेत देता है। साथ ही, म्यूचुअल फ़ंडों में निवेशकों की बढ़ती भागीदारी, एसआईपी प्रवाह में वृद्धि और दीर्घकालिक निवेश परिदृश्य बाज़ार को और अधिक स्थिरता प्रदान कर रहे हैं। जहाँ पहले विदेशी निवेशकों को उन पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब घरेलू पूँजी प्रवाह बाज़ार के लिए एक मज़बूत आधार प्रदान कर रहा है। लेकिन अल्पकालिक चुनौतियाँ बनी हुई हैं।
अमेरिकी टैरिफ़ के मद्देनज़र, विदेशी निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं, जिससे बाज़ार में उतार-चढ़ाव आ सकता है। वैश्विक स्तर पर, अमेरिका-भारत व्यापार संबंध, डॉलर के मुक़ाबले रुपये का मूल्य और आगामी कॉर्पोरेट आय के आँकड़े बाज़ार के लिए प्रमुख निर्धारक होंगे। यदि व्यापार तनाव कम होता है और अतिरिक्त अमेरिकी टैरिफ़ वापस ले लिए जाते हैं, तो विदेशी पूँजी प्रवाह वापस आने की संभावना है, जिससे बाज़ार का विश्वास बढ़ेगा। दीर्घावधि में, भारत की आर्थिक विकास क्षमता, मज़बूत घरेलू पूँजी प्रवाह और निवेशकों का बढ़ता विश्वास बाज़ार में तेज़ी ला सकता है। इस प्रकार, आने वाले दिनों में अल्पकालिक बाजार अस्थिरता के बावजूद, मध्यम से दीर्घावधि में भारतीय शेयर बाजार की दिशा सकारात्मक रहने की संभावना है।
दिनांक 22.09.2025 शेयर बाजार में ट्रेडिंग के संबंध में…
- दिनांक 19.09.2025 पर निफ्टी फ्यूचर क्लोजिंग प्राइस @ 25411 पॉइंट पर :- अगले कारोबार के लिए संभवित निफ्टी फ्यूचर 25606 अंक के मजबूत स्टॉपलॉस के साथ सबसे महत्वपूर्ण स्तर 25373 – 25303 अंक को छू सकता है निफ्टी फ्यूचर में प्रतिक्रियात्मक के लिए 25676 रुपये का महत्वपूर्ण स्टॉपलॉस के साथ सावधानी की स्थिति….!!!
अब नजर डालते हैं फ्यूचर्स स्टॉक सम्बंधित मूवमेंट पर…!!
- बजाज फिनसर्व ( 2073 ) :- बजाज ग्रुप की इस अग्रणी कंपनी के शेयर की कीमत फिलहाल 2037 रुपये के आसपास है। 2017 रुपये के सख्त स्टॉपलॉस के साथ यह स्टॉक 2097 से 2108 रुपये के आसपास इस शेयर का मूल्य स्तर दर्ज होने की संभावना है…!! 2120 रुपये पर तेजी का रुख दिखाएगा…!!
- आईसीआईसीआई बैंक ( 1407 ) :- तकनीकी चार्ट के अनुसार 1388 रुपये के आसपास सकारात्मक ब्रेकआउट…!! 1373 रुपये के सपोर्ट से खरीदा जा सकने वाला यह स्टॉक 1424 रुपये से 1430 रुपये के आसपास मूल्य स्तर दर्ज करने की संभावना है…!!
- अरबिंदो फार्मा ( 1124 ) :- फार्मास्युटिकल्स सेक्टर के शेयर में 1147 रुपये से 1160 रुपये तक की शॉर्ट टर्म तेजी का रुख दिखाएगा, 1103 रुपये के अनुमानित सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
- एसबीआई कार्ड्स ( 870 ) :- एनबीएफसी सेक्टर के शेयर में 884 रुपये से 893 रुपये तक की शॉर्ट टर्म तेजी का रुख दिखाएगा, 844 रुपये के अनुमानित सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
- एलआईसी हाउसिंग फायनेंस ( 593 ) :- 02 रुपये का फेसवैल्यूका फंडामेंटल स्ट्रॉन्ग यह स्टॉक करीब 580 रुपये स्टॉप लॉस के साथ हाउसिंग फायनेंस सेक्टर के इस स्टॉक में लगभग 603 रुपये से 616 रुपये तक लक्ष्य की संभावना है…!!!
- गोदरेज प्रॉपर्टीज ( 2148 ) :- तकनीकी चार्ट के रेजिडेंशियल, कमर्शियल प्रोजेक्ट्स सेक्टर के इस शेयर पर बिकवाली होने की संभावना के साथ 2108 रुपये से 2093 रुपये के आसपास मूल्य स्तर दर्ज की संभावना है । प्रतिक्रियात्मक के लिए 2230 रुपये का स्टॉपलॉस ध्यान में रखें…!!
- ओबेरोय रियालिटी ( 1670 ) :- इस शेयर को 1696 रुपये के आसपास ओवरबोट स्थिति दर्ज करते हुए बिकवाली की संभावना के साथ इसकी कीमत 1647 रुपये से 1626 रुपये के मूल्य स्तर के आसपास की संभावना है…!!! 1707 रुपये के स्तर पर एक तेजी का माहोल..!!
- जिन्दल स्टील ( 1047 ) :- आयरन एण्ड स्टील सेक्टर का यह स्टॉक 1103 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बेचकर 1023 रुपये से 1003 रुपये के मूल्य स्तर के आसपास की संभावना है…!!
- जेएसडब्ल्यू स्टील ( 1125 ) :- आयरन & स्टील सेक्टर के इस शेयर को करीब 1153 रुपये स्टॉपलॉस के साथ बेचकर 1103 रुपये से 1096 रुपये का मूल्य स्तर दर्ज होने की संभावना है। ट्रेडिंग के लिए 1160 रुपये का सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
- कल्याण ज्वेलर्स ( 513 ) :- इस शेयर को करीब 537 रुपये का स्टॉपलॉस के साथ बेचकर मूल्य स्तर प्राइस 494 रुपये से लेकर 480 रुपये तक रहने की संभावना है। 550 रुपये पर तेजी का रुख दिखाएगा…!!!
By Ravi Bhatt – SEBI Registered Research Analyst – INH000012591 | Disclaimer – https://www.capsavaj.com/policies
Investment in securities market are subject to market risks Read Disclaimer and related all the documents carefully before investing, mentioned on www.nikhilbhatt.in