निवेशक मित्रों, नमस्कार…!! दिनांक 09.09.2025 को…
बीएसई सेंसेक्स :- इंट्रा डे ट्रेडिंग की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स पिछले बंद 80,787 अंकों के मुकाबले 81,129 अंकों पर खुला था। 80,927 अंकों के निचले स्तर से नई लिवाली के कारण सेंसेक्स आधारित शेयरों में चरणबद्ध खरीदारी का माहौल देखने को मिला। औसतन 253 अंकों की मूवमेंट दर्ज कर भारतीय शेयर बाजार का सेंसेक्स 314 अंकों की तेजी के साथ 81,101 अंकों के आसपास मजबूती से बंद हुआ।
NIFTY FUTURE :- इंट्रा डे ट्रेडिंग की शुरुआत में निफ्टी फ्यूचर पिछले बंद 24,892 अंकों के मुकाबले 24,931 अंकों पर खुला था। 24,910 अंकों के निचले स्तर से नई लिवाली द्वारा निफ्टी फ्यूचर आधारित शेयरों में चरणबद्ध खरीदारी देखने को मिली। औसतन 59 अंकों की मूवमेंट दर्ज कर निफ्टी फ्यूचर 57 अंकों की तेजी के साथ 24,950 अंकों के आसपास मजबूती से बंद हुआ।
स्थानीय / वैश्विक कारक :- सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा और मोदीजी द्वारा ट्रम्प को धन्यवाद देने से दोनों देशों के बीच पिछले सप्ताह पैदा हुए व्यापारिक तनाव में कमी के संकेत मिले, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा। वहीं, देश में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) से जुड़े मुद्दे स्पष्ट होने से व्यापार जगत की अनिश्चितता कम हुई और इसका सकारात्मक असर बाजार में दिखाई दिया। इसके अलावा, फेडरल रिजर्व की अगले सप्ताह होने वाली बैठक में ब्याज दरों में कटौती की संभावना ने वैश्विक बाजारों के साथ भारतीय बाजार को भी सहारा दिया।
करेंसी और क्रूड ऑयल :- वैश्विक डॉलर इंडेक्स में कमजोरी के बीच डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में तेजी देखी गई। वहीं, ओपेक द्वारा उत्पादन वृद्धि की गति धीमी करने के संकेत मिलने से क्रूड ऑयल के दामों में तेज उछाल दर्ज किया गया।
सैक्टर मूवमेंट :- बीएसई पर मिडकैप इंडेक्स 0.20% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.22% बढ़कर बंद हुए। सेक्टोरल इंडेक्स में बीएसई पर मुख्य रूप से फोकस्ड आईटी, आईटी, टेक, हेल्थकेयर, टेलीकॉम, एफएमसीजी और सर्विस सेक्टर में तेजी रही, जबकि रियल्टी, ऑयल एंड गैस, एनर्जी, ऑटो और कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी में गिरावट दर्ज की गई।
कंपनीवार प्रदर्शन :- बीएसई में कुल 4,281 शेयरों में से 2,130 गिरे, 1,994 बढ़े और 157 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 7 शेयर केवल सेलर के निचले सर्किट पर रहे जबकि 9 शेयर केवल बायर के ऊपरी सर्किट पर रहे।
सेंसेक्स शामिल शेयरों में प्रमुख रूप से इन्फोसिस 5.03%, टेक महिंद्रा 2.42%, अदाणी पोर्ट्स 2.40%, एचसीएल टेक 1.78%, टीसीएस 1.00%, सन फार्मा 0.93%, बजाज फिनसर्व 0.80%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.75% और आईटीसी 0.69% बढ़े। वहीं, ट्रेंट 1.79%, ईटरनल 1.18%, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.91%, एनटीपीसी 0.75%, टाइटन 0.55%, टाटा मोटर्स 0.54%, एक्सिस बैंक 0.23%, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.18% और महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.17% गिरे।
मार्केट कैपिटलाइजेशन :- इंडेक्स आधारित सेंसेक्स और निफ्टी फ्यूचर में तेजी के बावजूद मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली से निवेशकों की संपत्ति में गिरावट आई। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.17 लाख करोड़ घटकर 493.90 लाख करोड़ रहा। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 19 बढ़ीं और 11 गिरीं।
बाजार की भविष्य की दिशा…. दोस्तों, मौजूदा हालात में, भारत में कच्चे तेल की माँग चीन की तुलना में तेज़ी से बढ़ती दिख रही है, जो भारत की आर्थिक वृद्धि और निवेशकों के विश्वास के लिए एक सकारात्मक संकेत है। बढ़ता शहरीकरण, बढ़ती आय और बेहतर होते जीवन स्तर जैसे कारक भारत के ऊर्जा क्षेत्र को मज़बूती प्रदान कर रहे हैं। निजी और व्यावसायिक वाहनों की बढ़ती संख्या, परिवहन क्षेत्र का विस्तार और उद्योगों में बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताएँ कच्चे तेल की खपत को बढ़ा रही हैं। यह बढ़ती माँग देश के तेल-संबंधित क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित करेगी, जिससे ऊर्जा और बुनियादी ढाँचे से जुड़ी कंपनियाँ शेयर बाज़ार में मज़बूत हो सकती हैं।
दूसरी ओर, चीन में कच्चे तेल की माँग धीमी गति से बढ़ रही है और मुख्यतः भंडारण के कारण स्थिरता बनाए हुए है। दीर्घावधि में, चीन के लिए इतना बड़ा भंडारण बनाए रखना मुश्किल होगा, जिससे वैश्विक बाज़ार में अतिरिक्त तेल बेचना उसके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यदि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की माँग में उल्लेखनीय वृद्धि नहीं होती है, तो कीमतों में उतार-चढ़ाव बढ़ने की संभावना है। ऐसे में, भारत का ऊर्जा क्षेत्र और उससे प्रेरित शेयर बाज़ार और भी महत्वपूर्ण हो सकता है। इसलिए, भारतीय शेयर बाजार की भविष्य की दिशा चीन की धीमी होती मांग और भारत की तेजी के बीच के अंतर से तय होगी और निवेशक ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में नए अवसर देख पाएंगे।
दिनांक 10.09.2025 शेयर बाजार में ट्रेडिंग के संबंध में…
- दिनांक 09.09.2025 पर निफ्टी फ्यूचर क्लोजिंग प्राइस @ 24950 पॉइंट पर :- अगले कारोबार के लिए संभवित निफ्टी फ्यूचर 24880 अंक के मजबूत स्टॉपलॉस के साथ सबसे महत्वपूर्ण स्तर 25008 – 25088 अंक को छू सकता है निफ्टी फ्यूचर में प्रतिक्रियात्मक के लिए 24808 रुपये का महत्वपूर्ण स्टॉपलॉस के साथ सावधानी की स्थिति….!!!
अब नजर डालते हैं फ्यूचर्स स्टॉक सम्बंधित मूवमेंट पर…!!
- एसबीआई लाइफ ( 1814 ) :- लाइफ इंश्युरंस सेक्टर की इस अग्रणी कंपनी के शेयर की कीमत फिलहाल 1797 रुपये के आसपास है। 1780 रुपये के सख्त स्टॉपलॉस के साथ यह स्टॉक 1834 से 1840 रुपये के आसपास इस शेयर का मूल्य स्तर दर्ज होने की संभावना है…!! 1848 रुपये पर तेजी का रुख दिखाएगा…!!
- सिप्ला लि. ( 1558 ) :- तकनीकी चार्ट के अनुसार 1533 रुपये के आसपास सकारात्मक ब्रेकआउट…!! 1517 रुपये के सपोर्ट से खरीदा जा सकने वाला यह स्टॉक 1573 रुपये से 1580 रुपये के आसपास मूल्य स्तर दर्ज करने की संभावना है…!!
- एचसीएल टेक्नोलॉजी ( 1432 ) :- कंप्यूटर – सॉफ्टवेयर और कंसल्टिंग सेक्टर के शेयर में 1447 रुपये से 1460 रुपये तक की शॉर्ट टर्म तेजी का रुख दिखाएगा, 1397 रुपये के अनुमानित सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
- भारत फोर्ज ( 1184 ) :- ऑटो कॉम्पोनंट & इक्विपमेंट सेक्टर के शेयर में 1197 रुपये से 1208 रुपये तक की शॉर्ट टर्म तेजी का रुख दिखाएगा, 1147 रुपये के अनुमानित सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
- एक्सिस बैंक ( 1059 ) :- 02 रुपये का फेसवैल्यूका फंडामेंटल स्ट्रॉन्ग यह स्टॉक करीब 1017 रुपये स्टॉप लॉस के साथ प्राइवेट बैंक सेक्टर के इस स्टॉक में लगभग 1073 रुपये से 1080 रुपये तक लक्ष्य की संभावना है…!!!
- ओबेरॉय रियल्टी ( 1624 ) :- तकनीकी चार्ट के रेजिडेंशियल, कमर्शियल प्रोजेक्ट्स सेक्टर के इस शेयर पर बिकवाली होने की संभावना के साथ 1603 रुपये से 1590 रुपये के आसपास मूल्य स्तर दर्ज की संभावना है । प्रतिक्रियात्मक के लिए 1650 रुपये का स्टॉपलॉस ध्यान में रखें…!!
- टेक महिंद्रा ( 1501 ) :- इस शेयर को 1533 रुपये के आसपास ओवरबोट स्थिति दर्ज करते हुए बिकवाली की संभावना के साथ इसकी कीमत 1488 रुपये से 1474 रुपये के मूल्य स्तर के आसपास की संभावना है…!!! 1540 रुपये के स्तर पर एक तेजी का माहोल..!!
- रिलायंस इंडस्ट्रीज ( 1380 ) :- रिफाइनरी & मार्केटिंग सेक्टर का यह स्टॉक 1420 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बेचकर 1367 रुपये से 1350 रुपये के मूल्य स्तर के आसपास की संभावना है…!!
- गोदरेज कन्ज्यूमर ( 1242 ) :- पर्सनल केर सेक्टर के इस शेयर को करीब 1263 रुपये स्टॉपलॉस के साथ बेचकर 1223 रुपये से 1217 रुपये का मूल्य स्तर दर्ज होने की संभावना है। ट्रेडिंग के लिए 1270 रुपये का सख्त स्टॉपलॉस का पालन करें…!!
- ओरबिन्दो फार्मा ( 1049 ) :- इस शेयर को करीब 1074 रुपये का स्टॉपलॉस के साथ बेचकर मूल्य स्तर प्राइस 1033 रुपये से लेकर 1017 रुपये तक रहने की संभावना है। 1080 रुपये पर तेजी का रुख दिखाएगा…!!!
By Ravi Bhatt – SEBI Registered Research Analyst – INH000012591 | Disclaimer – https://www.capsavaj.com/policies
Investment in securities market are subject to market risks Read Disclaimer and related all the documents carefully before investing, mentioned on www.nikhilbhatt.in