ऑपरेशन सिंदूर को बढ़ावा देने और पाकिस्तान के नापाक इरादों को दुनिया के सामने उजागर करने के लिए भारत सरकार ने अलग-अलग देशों में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजा है। इसमें हर पार्टी के नेता शामिल हैं। डीएमके पार्टी की सांसद कनिमोझी करुणानिधि के साथ प्रतिनिधिमंडल स्पेन पहुंच गया है। जहां सांसद कनिमोझी ने भारत की राष्ट्रभाषा को लेकर एक बयान दिया है। जो वायरल हो गया है।
सांसद कनिमोझी ने स्पेन में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। जहां मीडिया ने उनसे पूछा कि भारत की राष्ट्रीय भाषा क्या है? जवाब में उन्होंने कहा, “भारत की राष्ट्रीय भाषा एकता और विविधता है। यह प्रतिनिधिमंडल दुनिया को यही संदेश दे रहा है। जो आज के समय में महत्वपूर्ण है।”
दक्षिण भारतीय राज्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति में दिए गए त्रिभाषा फॉर्मूले का विरोध कर रहे हैं। सांसद कनिमोझी की पार्टी डीएमके ने भाजपा नीत सरकार पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के त्रिभाषा फॉर्मूले के जरिए राज्य पर हिंदी भाषा थोपने का आरोप लगाया है। इस बीच स्पेन में उनका बयान चर्चा में आ गया है।
“भारत की राष्ट्रीय भाषा एकता और विविधता है -सांसद कनिमोझी

