नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के नए निर्देश के बाद 20 अप्रैल 2026 से घरेलू उड़ानों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब सभी एयरलाइंस को अपनी कुल सीटों का 60 प्रतिशत फ्री में allotment करना होगा।
इस नियम के तहत एयरलाइंस को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 60% सीटें आम यात्रियों को उपलब्ध करानी होंगी। बाकी 40% सीटें ही डायनामिक प्राइसिंग (बदलते दामों) के तहत बेची जा सकेंगी।
प्रभावित एयरलाइंस:
- Indigo
- Air India
- SpiceJet
- Akasa Air
- Vistara (अब Air India का हिस्सा)
- अन्य सभी घरेलू एयरलाइंस
DGCA का उद्देश्य:
- विमान किराए में हो रही मनमानी बढ़ोतरी पर लगाम लगाना
- आम यात्रियों को सस्ती और निष्पक्ष उड़ान सुविधा उपलब्ध कराना
- एयरलाइंस द्वारा सीटों की कृत्रिम कमी पैदा करने की प्रवृत्ति रोकना
यह नियम 20 अप्रैल 2026 से पूरे देश में लागू होगा। यात्रियों को उम्मीद है कि इससे घरेलू उड़ानों के टिकटों की कीमतें कुछ हद तक नियंत्रण में रहेंगी।