भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है। 5 सितंबर को समाप्त सप्ताह में फॉरेक्स रिजर्व 4.038 अरब डॉलर बढ़कर 698.268 अरब डॉलर तक पहुँच गया। इससे पहले वाले सप्ताह में भी इसमें 3.51 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी।
ताजा आँकड़ों के अनुसार, फॉरेन करेंसी एसेट्स (FCA) 54 करोड़ डॉलर बढ़कर 584.477 अरब डॉलर हो गए। सोने का भंडार भी 3.53 अरब डॉलर बढ़कर 90.299 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इसके अलावा IMF में भारत का रिजर्व 20 लाख डॉलर बढ़कर 4.751 अरब डॉलर रहा। हालाँकि, स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (SDR) 3.4 करोड़ डॉलर घटकर 18.782 अरब डॉलर पर आ गए।