भारत में म्यूचुअल फंड उद्योग में छोटे शहरों की हिस्सेदारी तेज़ी से बढ़ रही है। एसबीआई म्यूचुअल फंड की निवेशक शिक्षा और जागरूकता पहल के दौरान आए आँकड़ों से पता चलता है कि निवेश परिदृश्य में बड़ा बदलाव हो रहा है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के अनुसार, जुलाई 2025 तक म्यूचुअल फंड उद्योग की कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) में B30 शहरों का हिस्सा 18% तक पहुँच गया है।
इन क्षेत्रों से AUM जून 2025 में ₹13.80 लाख करोड़ था, जो जुलाई 2025 में बढ़कर ₹14.20 लाख करोड़ हो गया। यानी सिर्फ एक महीने में 3% की वृद्धि दर्ज हुई। जुलाई 2024 में यह आँकड़ा ₹11.77 लाख करोड़ था, जिसके मुकाबले साल-दर-साल 21% की मज़बूत बढ़ोतरी देखने को मिली। यह वृद्धि इस बात का संकेत है कि छोटे शहरों में वित्तीय पहुँच बढ़ रही है और निवेशकों का म्यूचुअल फंड्स पर भरोसा लगातार मज़बूत हो रहा है।