भारत ने यूएई की टीम के खिलाफ शानदार जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने एशिया कप में धमाकेदार शुरुआत की है। साथ ही भारत ने सबसे ज़्यादा गेंदें शेष रहते मैच जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 में यूएई के खिलाफ शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। इस जीत के साथ ही भारत ने टी20 फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
बीती रात हुए मैच में यूएई ने भारतीय टीम को जीत के लिए सिर्फ़ 58 रनों का लक्ष्य दिया था। अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव की दमदार बल्लेबाज़ी से भारतीय टीम ने 4.3 ओवर में 1 विकेट खोकर 60 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। इसके साथ ही भारत ने 9 विकेट से रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की।
भारतीय टीम ने 93 गेंदें शेष रहते इस लक्ष्य का पीछा किया। एशिया कप टी20 फॉर्मेट में अब तक कोई भी टीम इतनी गेंदें शेष रहते नहीं जीती है। भारतीय टीम, एक पूर्ण सदस्य देश के रूप में, टी20 फॉर्मेट में एशिया कप में सबसे अधिक गेंदें शेष रहते जीतने वाली टीम बन गई है। ओवरऑल सूची में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर है। जिसमें इंग्लैंड पहले स्थान पर आता है। साल 2024 में जब इंग्लैंड ने ओमान को हराया था, तब 101 गेंदें शेष थीं।
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी एक खास सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है। अभिषेक शर्मा पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक शर्मा से पहले रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन यह रिकॉर्ड बना चुके हैं।
कल के मैच पर नज़र डालें तो कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था। जिसमें भारतीय गेंदबाज़ों ने यूएई को 13.1 ओवर में सिर्फ़ 57 रन पर ऑल आउट कर दिया। यूएई के लिए अलीशान शराफू ने सबसे ज़्यादा 22 रन बनाए। कप्तान मुहम्मद वसीम ने 19 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुँच सका। यह यूएई का टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे कम स्कोर था। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 4, शिवम दुबे ने 3 और बुमराह, अक्षर और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट लिया।
भारतीय टीम ने 58 रनों के लक्ष्य को महज 4.3 ओवर में हासिल कर लिया। अभिषेक और गिल ने पहले विकेट के लिए 3.5 ओवर में 48 रनों की साझेदारी की। जिसमें अभिषेक शर्मा 16 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर आए सूर्यकुमार यादव ने भारत को 9 विकेट से जीत दिलाई। भारत ने 4.3 ओवर में 1 विकेट पर 60 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। शुभमन गिल 9 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि सूर्या 2 गेंदों में 7 रन बनाकर नाबाद रहे।