अमेरिका के साथ भारत का टैरिफ वॉर थमता दिख रहा है. ट्रंप की तारीफ के बाद अब पीएम मोदी का बयान भी सामने आया है.
रिफ वॉर के मुद्दे पर अमेरिका के साथ भारत के रिश्ते सुधर रहे हैं। आज दो बड़ी घटनाएं हुईं। पहली, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की, जिसके बाद पीएम मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने क्या ट्वीट किया?
ट्रंप की तारीफ के बाद पीएम मोदी ने भी ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा, “मैं भारत और अमेरिका के रिश्तों पर ट्रंप की भावनाओं और सकारात्मक सोच की दिल से सराहना करता हूं। भारत और अमेरिका बेहद सकारात्मक और दूरदर्शी वैश्विक साझेदार हैं।”